Breaking News
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
विधानसभा सत्र–2026 के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूर्ण
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई विश्वक सेन की फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी

थिएटर्स के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई विश्वक सेन की फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी

साउथ की फिल्म गैंग्स ऑफ गोदावरी इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है. कुछ ही दिनों पहले यह फिल्म थिएटर्स में रिलीज हुई थी। और सिनेमाघरों में रिलीज के महज 15 दिनों के अंदर फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। गैंग्स ऑफ गोदावरी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म को आप कौन से ओटीटी पर कितने रुपये में देख पाएंगे।

गैंग्स ऑफ गोदावरी गोदावरी के तटीय क्षेत्रों में फिल्माई गई एक फिल्म है. इसकी कहानी एक व्यक्ति के गरीबी से अमीरी के सफर को दिखाती है. फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. गैंग्स ऑफ गोदावरी को तमिल, कन्नड़ और मलयालम में इसके मूल तेलुगु वर्जन के साथ रिलीज किया है। 31 मई को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म को अभी सिर्फ 15 दिन का समय बीता है और फिल्म रिलीज की जा चुकी है.
गैंग्स ऑफ गोदावरी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। बता दें कि नेटफ्लिक्स ने गैंग्स ऑफ गोदावरी का नया ट्रेलर जारी किया था. नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं, जिसके चलते नेटफ्लिक्स के सोशल मीडिया पेज पर फिल्म की ओटटी रिलीज डेट बताई गई है. कई भाषाओं में गैंग्स ऑफ गोदावरी की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने की बात कही जा रही है।

सब्स्क्रिप्शन की बात करें तो नेटफ्लिक्स का भारत में 149 रुपये महीने से सब्स्क्रिप्शन शुरू होता है. इसके अलावा कुछ टेलीकॉम या डीटीएच रिचार्ज पैक में नेटफ्लिक्स सब्स्क्रिप्शन शामिल हैं। बता दें कि पिछले दिनों गैंग्स ऑफ गोदावरी को लेकर खूब कन्ट्रोवर्सी हुई थी. इस फिल्म की एक्ट्रेस को नंदमुरी बालकृष्ण के द्वारा स्टेज पर धक्का दे दिया गया था. जिसके बाद नंदमुरी बालकृष्ण को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top