Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, ‘उड़ता तीर’ की कमाई में उछाल, जानिए बाकी फिल्मों का क्या रहा हाल?
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
अहमदाबाद में 2029 में होगी भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप, भारत पहली बार करेगा मेजबानी
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
चेहरा टेढ़ा होना और बोलने में लड़खड़ाहट हो सकते हैं ब्रेन स्ट्रोक के संकेत, जानें बचाव के तरीके
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
स्काउट-लव के रिश्ते पर काश्वी ने उठाए सवाल, बिग बॉस के घर में मचा घमासान
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में शामिल हुए सीएम धामी, बोले— देवभूमि की अस्मिता की रक्षा सरकार का संकल्प
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने दी दस्तक 

दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने दी दस्तक 

लोगों ने ली राहत की सांस 

देहरादून। गर्म लू के इरादों पर मौसम ने पानी फेर दिया। तेज हवाओं के साथ बारिश दस्तक दी और लोगों ने राहत की सांस ली। राजधानी देहरादून सहित मसूरी में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विज्ञान केंद्र उत्तराखंड ने राज्य में आज 19 जून को देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल व चंपावत समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जो कि सटीक साबित हुआ।

मई-जून के लंबे इंतजार के बाद उत्तराखंड में आज तेज बारिश के आसार बताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को प्रदेश भर में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। केंद्र की ओर से देहरादून समेत, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार बताए गए थे। दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई।  
इन जिलों 80 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। जबकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में तेज गर्जन के साथ बारिश होने के साथ 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं। ऐसा ही हाल टिहरी और अल्मोड़ा जिले में रहेगा।

तापमान को भी कम करेगी
प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के लिए प्री-मानसून की बारिश का होना बहुत जरूरी है, लेकिन इस सीजन में एक दो दिन को छोड़ बारिश न होने से रिकॉर्डतोड़ गर्मी दर्ज की गई। लेकिन आज होने वाली बारिश गर्मी से राहत दिलाने के साथ तापमान को भी कम करने का काम करेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्री-मानसून की बारिश में देरी होने से इस बार गर्म हवाओं ने ज्यादा दिन तक झुलसाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top