Breaking News
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

हफ्ते में 2 बार होंठों पर लगाएं ये लिप मास्क, रहेगें स्वस्थ और खूबसूरत

हफ्ते में 2 बार होंठों पर लगाएं ये लिप मास्क, रहेगें स्वस्थ और खूबसूरत

होंठों के रूखेपन के कारण लिपस्टिक भी ढंग से नहीं लग पाती और फटे होंठों की स्थिति तो काफी कष्टदायक होती है। ऐसे में होंठों की देखभाल पर अतिरिक्त ध्यान देना महत्वपूर्ण है। इसके लिए सप्ताह में 2-3 बार होंठों पर स्क्रब के साथ लिप मास्क का इस्तेमाल जरूर करें।आइए आपको घर पर ही लिप मास्क बनाने के कुछ तरीके बताते हैं, जो आपके होंठों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी, शहद और जैतून के तेल का लिप मास्क
होंठों खूबसूरत गुलाबी बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी, शहद और जैतून के तेल का लिप मास्क बनाकर इस्तेमाल करें।लाभ के लिए 1 स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें, फिर इसमें 1 चम्मच शहद और जैतून का तेल मिलाएं। अब इस मिश्रण को होंठों पर 10 मिनट के लिए लगाकर धो लें।स्ट्रॉबेरी में विटामिन-ष्ट और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जो आपके होंठों की मरम्मत करने के साथ-साथ प्राकृतिक रूप से गुलाबी बनाते हैं।

गुलाब और दूध का लिप मास्क
इसके लिए गुलाब की कुछ पंखुडिय़ों को थोड़े-से दूध के साथ एक मिक्सी में पीस लें।अब इस मिश्रण को थोड़ी देर तक होंठों पर रगड़ें और फिर होंठों को गुनगुने पानी से धोकर लिप बाम लगा लें।इस लिप मास्क से होंठों को प्राकृतिक निखार मिलेगा और यह किसी भी तरह के संक्रमण से आपके होंठों को बचाए रखने में भी मददगार है।

शहद, नींबू और कच्ची चीनी का लिप मास्क
शहद, नींबू और कच्ची चीनी का लिप मास्क होंठों से रूखी त्वचा को हटाता है और उन्हें नमी प्रदान कर सकता है।लाभ के लिए 2 चम्मच शहद, 1 चम्मच कच्ची चीनी और नींबू के रस को मिलाकर इस मिश्रण को अपने होंठों पर 3 मिनट तक धीरे-धीरे मालिश करें।इसके बाद इसे 5 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।इस लिप मास्क के इस्तेमाल से आपके होंठ अधिक सुंदर और आकर्षित होते हैं।

नारियल तेल और कच्ची चीनी का लिप मास्क
नारियल तेल और कच्ची चीनी के लिप मास्क से डेड स्किन सेल्स को दूर करने और होंठों की नमी बरकरार रहती है।लाभ के लिए 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच कच्ची चीनी मिलाएं, फिर इस मिश्रण को अपने होंठों पर धीरे-धीरे से मलें।इस लिप मास्क के इस्तेमाल से होंठ मुलायम और हाइड्रेटेड हो सकेंगे, साथ ही इसे बनाना भी बहुत आसान है।

एलोवेरा और ब्राउन शुगर का लिप मास्क
यह लिप मास्क होंठों को मुलायम और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है।लाभ के लिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच ब्राउन शुगर को एकसाथ मिलाएं, फिर इसे होंठों पर लगाकर धीरे-धीरे स्क्रब और मालिश करें। इसको कुल 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। यह लिप मास्क होंठों की रूखी त्वचा को स्क्रब करता है और उन्हें हाइड्रेट बनाए रख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top