Breaking News
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
मसूरी के रॉक स्टोन पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, अपर माल रोड पर अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत
लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भूमि घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को भूमि घोटाला मामले में हाईकोर्ट से मिली जमानत

नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से जमानत दे दी गई है. ईडी ने हेमंत सोरेन पर रांची में स्थित जमीन को लेकर घोटाला करने का आरोप लगाया था. शुक्रवार (28 जून) को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जिसके बाद हेमंत सोरेन की जमानत को मंजूरी दे दी गई है. हेमंत सोरेन ने 27 मई को झारखंड हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी।

आपको बता दें कि ईडी ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. साथ ही हेमंत सोरेन पर 8.42 एकड़ की जमीन का घोटाला करने का आरोप लगाया गया था।

हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान उपस्थित झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया, ‘आज कोर्ट का फैसला आ गया है, कोर्ट ने हेमंत सोरेन को ज़मानत दे दी है. सुनवाई 13 जून को ही पूरी हो गई थी, फैसला सुरक्षित रख लिया गया था. आज कोर्ट के आदेश की कॉपी चली जाएगी कल वे बाहर आ सकते हैं।

ईडी ने हाई कोर्ट में क्या कहा?
शुक्रवार (28 जून) को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान ईडी ने कुछ सबूत पेश किए और ये दावा किया कि हेमंत सोरेन ने रांची की बड़गाई में करीब 8.5 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है. जिसमें उन्होंने अधिकारियों की मदद ली. इसके अलावा ईडी ने ये कहा कि बड़गाई के राजस्व कर्मी भानु प्रताप और प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद ने पूछताछ के दौरान ईडी से सभी दावों की पुष्टि की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top