Breaking News
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

जियो यूजर्स को झटका- रिचार्ज हुए महंगे, 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करा लेंगे तो हो जाएगा 25% का फायदा

जियो यूजर्स को झटका- रिचार्ज हुए महंगे, 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करा लेंगे तो हो जाएगा 25% का फायदा

नई दिल्ली। देश की शीर्ष दूरसंचार कंपनी जियो तीन जुलाई से मोबाइल रिचार्ज की दरों में 12 से 25 प्रतिशत की वृद्धि करेगी. जियो लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद मोबाइल सेवा दरों में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा, “नई योजनाओं की शुरुआत इंडस्ट्री इनोवेशन को आगे बढ़ाने, 5जी और एआई टेक्नोलॉजी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है.” कंपनी ने लगभग सभी योजनाओं में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ा दी हैं।

सबसे कम रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 19 रुपये की जा रही है. यह एक जीबी डाटा ‘ऐड-ऑन-पैक’ पैक है, जिसकी कीमत 15 रुपये थी. यह लगभग 25 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने बताया कि 75 जीबी पोस्टपेड डेटा प्लान की कीमत अब 399 रुपये से बढ़कर 449 रुपये हो जाएगी. जियो ने 84 दिन की वैधता वाले लोकप्रिय 666 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत भी लगभग 20 प्रतिशत बढ़ाकर 799 रुपये कर दी है।

वार्षिक रिचार्ज प्लान की कीमतें 20-21 प्रतिशत बढ़कर 1,559 रुपये से 1,899 रुपये और 2,999 रुपये से 3,599 रुपये हो जाएंगी. कंपनी के बयान के अनुसार, “सभी 2 जीबी प्रतिदिन और उससे अधिक प्लान पर अनलिमिटेड 5जी डेटा उपलब्ध होगा… नई योजनाएं तीन जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी और इन्हें सभी मौजूदा टचपॉइंट और चैनल से चुना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top