Breaking News
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- युद्ध खत्म करने का फैसला मैं करूंगा
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को भेजे
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पुलिस ने 11 लाख की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य को मथुरा से दबोचा

पुलिस ने 11 लाख की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य को मथुरा से दबोचा

कोटद्वार, पौड़ी। विगत 10 अप्रैल को ग्राम कुल्लू भंवारी, पोस्ट चौपड़ियूं जिला पौड़ी निवासी श्रीमती सुनीता ने कोतवाली पौड़ी में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन द्वारा उसे कम ब्याज दर पर लोन देने और लोन की धनराशि को दुगुना करने के नाम पर 11 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आम जनमानस के साथ हो रही धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पौड़ी को टीम गठित करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि लोन दिलाने वाली ये गैंग बिहार और राजस्थान से संचालित हो रही है।

पुलिस टीम द्वारा अलग अलग प्रदेशों में दबिश देकर अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त हथिया, तहसील छाता, थाना बरसाना, जनपद मथुरा उप्र निवासी हरून पुत्र सपत को आज मथुरा से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हम लोग उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश के नम्बरों पर व्हाट्सएप व काल के माध्यम से सस्ती ब्याज दरों पर लोगों को लोन दिलाने का लालच देते हैं। साथ ही लोन की धनराशि को बिना प्रोसेसिंग शुल्क के दुगुना लोन के लिये भी लालच देते हैं, जिसमें लोग लालच में आ जाते हैं।

शुरुआत में प्रोसेसिंग फीस दो हजार से शुरुआत करते-करते हम लोगों को तरह-तरह का लालच देकर लोगों का माइंड बातों ही बातों में वाश करते हुये उनसे लाखों रुपये गूगल पे, फोन पे के माध्यम से अपने खातों में डलवाते हैं। जब हमें विश्वास होता है कि इसने पुलिस में हमारी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है तो हम मोबाईल नम्बरों को बन्द कर उन सिमों को तोड़ देते हैं। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला, मुख्य आरक्षी धीरज सिंह, आरक्षी अमरजीत सिंह साईबर सैल कोटद्वार शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top