Breaking News
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का पहला पोस्टर जारी

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ का पहला पोस्टर जारी

सरकटे का आतंक उड़ा देगा रातों की नींद

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री ने दर्शकों का खूब मनरोंजन कराया था। अब दर्शकों को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया था, जिसने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री 2 के ट्रेलर का सभी को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में आज मंगलवार को श्रद्धा कपूर ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की डेट का खुलासा किया है।

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक पोस्टर साझा करते हुए ट्रेलर रिलीज की जानकारी दी है। अभिनेत्री ने बताया कि स्त्री 2 का ट्रेलर 18 जुलाई को जारी किया जाएगा। अपने एक्स अकाउंट पर श्रद्धा ने नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा, एक बड़ी सूचना, ओ स्त्री आ रही है 2 दिन में। स्त्री 2 का ट्रेलर 2 दिन में जारी होगा। इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2024 को लीजेंड वापस आ रहे हैं।

फिल्म के नए पोस्टर में कटी हुई चोटी दिखाई दे रही है। इसके पीछे एक साया नजर आ रहा है। पोस्टर पर लिखा है, ओ स्त्री रक्षा करना। फिल्म के पहले पार्ट स्त्री की लाइन थी, ओ स्त्री कल आना। इस बार फिल्म में एक सरकटे का आतंक देखने को मिलेगा, जिसे देखने को लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं।

स्त्री 2 2024 की बहुप्रतीक्षित हॉरर कॉमेडी फिल्मों में से एक है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शको को काफी पसंद आया है। ऐसे में अब लोगों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का टीजर 25 जून को रिलीज किया था। राजकुमार राव ने टीजर साझा कर लिखा था, इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक! लीजेंड इस स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को वापस आ रहे हैं।

टीजर की शुरुआत राजकुमार राव और अन्य लोगों द्वारा स्त्री की मूर्ति पर दूध चढ़ाने से होती है। टीजर में स्त्री के रूप में श्रद्धा कपूर की झलक दिखाई देती है। साथ ही तमन्ना भाटिया भी नजर आती हैं। फिल्म स्त्री 2 का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इसके निर्माता जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान हैं। फिल्म का पहला भाग साल 2018 में रिलीज हुआ था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म हिट हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top