Breaking News
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

अजय के करियर की सबसे कमजोर फिल्म बनी औरों में कहां दम था, 5 दिन बाद भी 10 करोड़ से दूर

अजय के करियर की सबसे कमजोर फिल्म बनी औरों में कहां दम था, 5 दिन बाद भी 10 करोड़ से दूर

नीरज पांडे की डायरेक्शनल रोमांटिक थ्रिलर औरों में कहां दम था बॉक्स ऑफिस पर बेदम हो चुकी है. फिल्म में हिट जोड़ी अजय देवगन और तबू ने लीड किरदार निभाया है. लेकिन इनकी स्टार पावर भी दर्शकों की सनेमाघरों तक नहीं खींच पा रही है. जिसके चलते औरों में कहां दम था बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब परफॉर्म कर रही है. फिल्म रिलीज के पांच दिनों बाद भी 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है. चलिए यहां जानते हैं औरों में कहां दम था ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

औरों में कहां दम था के ट्रेलर आने के बाद से लग रहा था कि अजय देवगन स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चारों खाने चित्त हो गई है. ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे खराब परफॉर्मर बन चुकी है. फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही चंद करोड़ कमाने के लिए तरस रही है. फिलहाल औरों में कहां दम था का महज पांच दिनों में ही  टिकट काउंट पर हाल बेहाल हो गया है. वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.85 करोड़ कमाए. दूसरे दिन 2.15 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि चौथे दिन 1.04 करोड़ की कमाई की. वहीं अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक औरों में कहां दम था ने रिलीज के 5वें दिन यानी पहले मंगलवार को 90 लाख की कमाई की है. इसी के साथ औरों में कहां दम था का 5 दिनों का कुल कलेक्शन अब 8.65 करोड़ रुपये हो गया है।

औरों में कहां दम था को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं लेकिन फिल्म की कमाई की रफ्तार बेहद स्लो बनी हुई है. आलम ये है कि पांच दिन बाद भी ये फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है. इस रोमांटिक-थ्रिलर की कमाई के रास्ते में हॉलीवुड फिल्म डेडपूल एंड वूल्वरीन भी रोड़ा बनी हुई है. मार्वल्स की ये फिल्म भारत में रिलीज के 12 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. ऐसे में औरों में कहां दम था अजय देवगन के करियर की सबसे कमजोर फिल्म बन चुकी है. फिल्म की निराशाजनक परफॉर्मेंस देखते हुए ये साल 2024 की एक और फ्लॉप फिल्म बन चुकी है।

नीरज पांडे द्वारा निर्देशित, औरों में कहां दम था में अजय देवगन और तबू के अलावा सई मांजरेकर, जिमी शेरगिल और शांतनु माहेश्वरी भी मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म एक जोड़े के 2 दशकों से ज्यादा  समय से चले आ रहे रिश्ते की कहानी बताती है, इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में असफल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top