Breaking News
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश
करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही
करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुआ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद हुआ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद पहला विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होगा।

चुनाव की तारीखें
पहला चरण: 18 सितंबर 2024
दूसरा चरण: 25 सितंबर 2024
तीसरा चरण: 1 अक्टूबर 2024
चुनाव के परिणाम 4 अक्टूबर 2024 को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में यह चुनाव दस साल बाद हो रहे हैं और इसके लिए स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गई हैं।

उमर अब्दुल्ला की प्रतिक्रिया
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने चुनाव तारीखों पर तंज कसते हुए कहा, “देर आए, दुरुस्त आए।” उन्होंने आगे कहा, “1987-1988 के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में इतनी कम संख्या में चुनाव हो रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस इस दिन के लिए तैयार थी और हम जल्द ही अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे।”

फारूक अब्दुल्ला का बयान
फारूक अब्दुल्ला ने चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा, “मुझे हमेशा उम्मीद थी कि चुनाव होंगे। राज्य में सरकार बने कई साल हो गए हैं और जनप्रतिनिधि होने चाहिए जो लोगों की समस्याएं सुलझाएं। मैं चुनाव लड़ूंगा और उम्मीद है कि हम सरकार बनाएंगे।”

कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर की टिप्पणी
कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, “मैं इसका स्वागत करता हूं। देर से ही सही, एक कदम तो उठाया गया है। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए आज खुशी का दिन है। सदन के गठन के बाद हम राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”

भाजपा प्रभारी तरुण चुघ की प्रतिक्रिया
भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रभारी तरुण चुघ ने चुनाव की तारीखों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा स्वागत योग्य है। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370 से मुक्त हो गया है। लोग पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं और बीजेपी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top