Breaking News
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में कितना असरदार है करेला जूस? जानिए विशेषज्ञों की राय
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
बिजली का खंभा लगाते समय हुआ बड़ा हादसा, करंट लगने से झुलसे पांच मजदूर, एक की मौत
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभाग
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन

केदारनाथ मंदिर सोना प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो- अजेंद्र अजय

केदारनाथ मंदिर सोना प्रकरण की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो- अजेंद्र अजय

कांग्रेस एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लगातार केदारनाथ धाम के गर्भगृह में स्वर्ण परत चढ़ाने के मामले में दुष्प्रचार अभियान चला रही है- अजेंद्र अजय

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय केदारनाथ मंदिर में सोने के प्रकरण को लेकर व्यथित हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत लगातार केदारनाथ धाम के गर्भगृह में स्वर्ण परत चढ़ाने के मामले में दुष्प्रचार अभियान चलाए हुए है।उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही बीकेटीसी से जुड़े अन्य प्रकरणों के संबंध में भी कार्रवाई की अपेक्षा की है।

अजेंद्र ने फेसबुक पोस्ट में विस्तार से चर्चा की है। लिखा, केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में स्वर्ण परत चढ़ाने का कार्य एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुआ, पर राजनीतिक स्वार्थों के चलते धाम को विवाद का केंद्र बना रहे हैं। अजेंद्र अजय ने लिखा, कुछ समय पूर्व एक स्वामी ने उद्धव ठाकरे से भेंट कर सोने को न लेकर सवाल उठाए थे। उसके बाद शुक्रवार को ठाकरे ने महाराष्ट्र विस चुनाव के चलते यह मुद्दा उठाया। अजेंद्र के मुताबिक, गत वर्ष जब सोने पं को लेकर विवाद हुआ था, तब ही उन्होंने सरकार से जांच का अनुरोध किया था। सरकार ने जांच कराई। कहा, बदरी-केदार करोड़ों हिंदुओं की आस्था व श्रद्धा के केंद्र के साथ हमारे प्रदेश की आर्थिक की धुरी भी हैं। धामों के प्रति अगर श्रद्धालुओं में किसी प्रकार का गलत संदेश जाता है तो वह हमारे प्रदेश की आर्थिकी को क्षति पहुंचाने के साथ ही हिंदू धर्मावलंबियों के लिए भी कष्टकारक है। कहा- पीएम के प्रयासों से विगत वर्षों में बदरी-केदार में श्रद्धालुओं की संख्या नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। कहा, मंदिरों में दीमक की तरह लगे स्वार्थी तत्व वहां सुधार की प्रक्रिया में बाधक बने हुए हैं।

वर्ष 2012 से कुछ समय पूर्व तक मंदिर समिति में तैनात रहे एक अधिकारी के कार्यकाल की जांच की मांग की। कहा, समिति के कुछ सदस्यों की जांच, जिनकी पत्रावली गृह विभाग में लंबित है, उन पर कार्रवाई को लेकर पहल जरूरी है। क्यूआर कोड को लेकर पुलिस के पास दर्ज एफआईआर का निष्कर्ष भी सार्वजनिक करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top