Breaking News
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें- सीएम
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित- महाराज
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही
भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही

गैरसैंण में मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए कई फैसले

गैरसैंण में मुख्य सचिव ने व्यय वित्त समिति की बैठक में लिए कई फैसले
  • व्यय वित्त समिति ने विभिन्न विभागीय योजनाओं को स्वीकृत किया

गैरसैंण। मुख्य सचिव राधा रतूडी की अध्यक्षता में बुधवार को विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पेयजल विभाग की विभिन्न योजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान राज्य के 840 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में हाईब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 48) का हॉटमिक्स/ एफ०डी०आर० तकनीक द्वारा सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 42.15 km), मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद देहरादून के विधान सभा क्षेत्र विकासनगर के लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन (5.50 मीटर) से दो लेन (7.00 मीटर) में डी०बी०एम० एवं बी०सी० द्वारा चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य (लम्बाई 10.00 km) को भी संस्तुति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान पी०एम०-ऊषा योजना के अन्तर्गत कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के विभिन्न भवन निर्माण / उच्चीकरण का कार्य को संस्तुति, जनपद ऊधमसिंहनगर के सितारगंज क्षेत्र में दुग्ध चूर्ण संयंत्र, आइसक्रीम संयत्र तथा कन्फैक्शनरी यूनिट के भवन निर्माण कार्य को संस्तुति एवं अमृत-2.0 ट्रांच-1 योजनान्तर्गत जनपद चम्पावत के बनबसा नगर की पेयजल योजना का पुर्ननिर्माण कार्य को भी संस्तुति प्रदान की गई।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, डॉ. पंकज पाण्डेय, रविनाथ रमन, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित अन्य विभागीय उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top