Breaking News
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सड़क पर झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सड़क पर झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज केनाल रोड़ स्थित साकेत कॉलोनी में सेवा पकवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता में श्रमदान दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित स्वच्छता अभियान में आज देशभर के साथ ही प्रदेशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की सत्ता संभाली है, तब से विश्व में देश का मान सम्मान बढ़ा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी समाज के हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने कहा पहले पर्यावरण मित्रों को सफाई कर्मी कहा जाता था। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण मित्र जैसे सम्मान जनक नाम प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उन्होंने कहा कि सफाई की शुरुवात अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें सभी की जनभागीदारी बहुत आवश्यक है।

इस अवसर पर दर्जाधारी देवेंद्र भसीन, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, आशीष थापा, राकेश चड्डा, योगेश भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top