Breaking News
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल

बंद सड़क खोलने को कहा तो झोंक दिया फायर

बंद सड़क खोलने को कहा तो झोंक दिया फायर

जेसीबी ऑपरेटर और ठेकेदार ने हथियार से यात्रियों को धमकाया

कोटद्वार -दुगड्डा के बीच सड़क खोलने के मुद्दे पर ठेकेदार ने दिखाई दादागिरी

कोटद्वार। जेसीबी ऑपरेटर और ठेकेदार ने बन्द सड़क खोलने के बजाय फायर झोंक दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 534(119) पर मंगलवार की तड़के स्थानीय लोगों और एनएच पर कार्य कर रहे ठेकेदार के बीच सड़क बंद होने को ले कर हुई कहासुनी हो गई। ठेकेदार ने फ़ायर कर दिया। गोली की आवाज सुनते ही वहाँ अफ़रातफ़री मच गई।

मंगलवार की तड़के 4 बजे इस एनएच पर जेसीबी के काम करने से सड़क पर मलबा आ गया । और कोटद्वार की ओर से कई वाहन सड़क पर फॅस गये। लोगों द्वारा सड़क खोलने को ले कर ठेकेदार से कहा तो वो लोगों पर गली गलौच करने लगा। स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किये जाने पर नशे में धुत ठेकेदार ने फ़ायर कर दिया,जिससे वहां पर अफ़रातफ़री मच गई।
कोटद्वार पुलिस को जानकारी दी गई । स्थानीय लोगों का कहना था कि ठेकेदार और उसके साथियों द्वारा उस व्यक्ति को पिस्टल ले कर तलाशा जा रहा था जिसने सबसे पहले सड़क को खोलने की बात कही थी। ठेकेदार का कहना था कि उसके कार्य का भुगतान नहीं हुआ।

नशे में धुत ठेकेदार और बुल डोजर ऑपरेटर हाथ मे पिस्टल लहराते हुये वहाँ खड़ी बसों के अंदर घुस गये। इस दौरान उन्होंने जीएमओयू की एक बस के ड्राइवर की कनपट्टी पर पिस्तौल भी अड़ा दी। मामला बढ़ता देख कोटद्वार पुलिस ने दुगड्डा पुलिस से मदद मांगी तब जा कर स्थिति नियंत्रण में हो सकी और हमलावर पकड़े गए। पुलिस आरोपियों को कोटद्वार थाने लाई और उनके खिलाफ़ मुकद्दमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top