Breaking News
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति मुर्मू  ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा शोक
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने

रोज नाश्ते में खाते हैं चाय और बिस्कुट? जानिए कैसे आपके शरीर के लिए है नुकसानदेह

रोज नाश्ते में खाते हैं चाय और बिस्कुट? जानिए कैसे आपके शरीर के लिए है नुकसानदेह

रोजाना सुबह उठते ही एक कप गर्मा-गर्म चाय की चुस्कियां लेने का दिल करता है। चाय के कप में बिस्कुट डुबाकर खाना सभी को पसंद होता है।हालांकि, हर दिन चाय बिस्कुट खाने की आदत स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। बिस्कुट और चाय का संयोजन हॉर्मोनल बदलाव का कारण बन सकता है और कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।आइए जानते हैं रोजाना की डाइट में चाय और बिस्कुट खाने से क्या नुकसान होते हैं।

बढ़ता है हृदय रोग का खतरा
रोजाना चाय में बिस्कुट डुबाकर खाना हमारे दिल के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, बिस्कुट के एक सामान्य 25 ग्राम के पैकेट में करीब 0.4 ग्राम नमक होता है।जब आप इसे रोजाना खाते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिसके कारण स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसे हृदय रोग पैदा हो सकते हैं।इसके अलावा, चाय के साथ नमक युक्त बिस्कुट खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है।

दांतों में हो सकता है दर्द
एक कप चाय में करीब एक या डेढ़ चम्मच चीनी इस्तेमाल होती है। वहीं, बिस्कुट के 100 ग्राम के पैकेट में करीब 2.2 ग्राम चीनी मौजूद होती है।रोजाना इतनी मात्रा में चीनी का सेवन करना आपके दांतों के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। इस आदत से आपके दांत सड़ सकते हैं या उनमें कीड़े भी लग सकते हैं।साथ ही बिस्कुट में मौजूद चीनी से एसिड का उत्पादन होता है, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।

ब्लड शुगर के स्तर में आती है वृद्धि
रोजाना चाय बिस्कुट खाने वाले लोगों को मधुमेह होने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि चाय और बिस्कुट दोनों में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है।ऐसे में हर दिन सुबह-शाम चाय बिस्कुट खाना ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि ला सकता है। साथ ही बिस्कुट में मौजूद नमक थायराइड और मधुमेह की बीमारियों से पीडि़त लोगों की परेशानी को बढ़ा सकता है।मधुमेह के मरीजों को ग्लूकोज कम करने के लिए ये सब्जियां खानी चाहिए।

प्रतिरक्षा प्रणाली होती है कमजोर
खान-पान में चाय समेत कोई भी अन्य चीनी युक्त पेय शामिल करना आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बना सकता है।इसी तरह चीनी से बने मीठे बिस्कुट भी इस समस्या को बढ़ा सकते हैं। हर दिन चाय और बिस्कुट खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाएगी और आप बार-बार बीमार पड़ेंगे।इसके अलावा, बिस्कुट में इस्तेमाल होने वाला रिफाइंड तेल भी शरीर की बीमारियों से लडऩे की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।

चाय बिस्कुट की जगह करें इन चीजों का सेवन
अगर आपको चाय और बिस्कुट खाना बेहद पसंद है तो आप इसे हफ्ते में एक बार खा सकते हैं। आप अपनी दूध वाली चाय को ग्रीन टी, पुदीने की चाय या कैमोमाइल चाय जैसी किसी हर्बल चाय से बदल लें।वहीं, आप बिस्कुट की जगह पर पोहा, उपमा, सूखे मेवे या कोई स्वस्थ व्यंजन खा सकते हैं। अगर आपको कुछ ठंडा पीने का मन करे तो आप चाय की जगह नारियल पानी पी सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top