Breaking News
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी

पाक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा गिरफ्तार

पाक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित मुकेश बोरा गिरफ्तार

आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से किया गिरफ्तार

नैनीताल। रेप और पाक्सो ऐक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे भाजपा से निष्कासित नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को आख़िरकार नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी मुकेश बोरा को यूपी से गिरफ्तार किया है।

पूर्व भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में कार्यरत विधवा महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिक बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में करीब 25 दिन पहले लालकुआं कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, तभी से पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। मुकेश बोरा ने इस मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ कोर्ट से कुर्की के आदेश भी जारी हुए थे, पुलिस ने बीते दिनों ही मुकेश बोरा के घर की कुर्की भी कर चुकी है। बावजूद उसके मुकेश बोरा का कोई सुराग नहीं लग रहा था। जिसे आज नैनीताल पुलिस ने दबोच लिया है।

इससे पहले मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए जहां कांग्रेस जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रही थी तो वही मुकेश बोरा की गिरफ्तारी के लिए अब भाजपा के लोग भी सामने आने लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top