Breaking News
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
असम में बारिश बनी आफत, 24 घंटे में 10 लोगों की हुई मौत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धि- डाॅ. धन सिंह रावत
पीएम पोषण योजना के तहत सामग्री लागत में हो वृद्धि- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी दवाएं और मशीनें बरामद
देहरादून में नकली दवाओं का बड़ा भंडाफोड़, भारी मात्रा में फर्जी दवाएं और मशीनें बरामद
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
‘‘मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने मांगे सुझाव
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
कम उम्र में बढ़ रहा दिल की बीमारियों का खतरा, जानिए कौन-सी आदतें बन रही हैं वजह
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल
‘टॉक्सिक’ का नया गाना ‘मदहोश’ हुआ रिलीज, यश और तारा सुतारिया की केमिस्ट्री ने जीता दिल

वेब सीरीज महारानी 3 का ट्रेलर जारी, दमदार अंदाज में दिखीं हुमा कुरैशी

वेब सीरीज महारानी 3 का ट्रेलर जारी, दमदार अंदाज में दिखीं हुमा कुरैशी

हुमा कुरैशी की मचअवेटेड वेब सीरीज महारानी 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में एक बार फिर से हुमा कुरैशी दमदार रोल में वापसी कर रही हैं. ट्रेलर की शुरुआत जेल से होती है जहां पर रानी भारती से नेता बात करते हुए नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में रानी भारती की सत्ता में वापसी और जेल से वापस बाहर आने की जद्दोदहज दिखाई गई है। इस ट्रेलर के साथ ही इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग का ऐलान भी कर दिया गया है।

इस ट्रेलर में बिहार में जहरीली शराब का आतंक दिखाया गया है. इसमें दिखाया गया है कि जहरीली शराब पीकर कई लोगों की मौत हो गई है. इस ट्रेलर में रानी दमदार डायलॉग बोलते हुए भी नजर आईं, जो उनके फैंस को इंप्रेस कर रहा है। इसमें हुमा कुरैशी कहती दिखीं- बंदूक कमजोर लोग चलाते हैं. समझदार लोग दिमाग चलाते हैं। इसके अलावा कई और दमदार डायलॉग इसमें बोले गए हैं जैसे- नया बिहार, आसमान में भरेगा उड़ान और न्याय हो या बदला…एक ही बात है।

सोनी लिव और हुमा कुरैशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर महारानी सीजन 3 की रिलीज डेट का ऐलान किया है. इसमें लिखा है- ट्रेलर आउट हो गया है। महारानी 3, 7 मार्च से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी. आपको बता दें, हुमा कुरैशी की महारानी वेब सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों को लोगों को खूब प्यार मिला. जिसके बाद अब तीसरे सीजन की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसका पहला सीजन 2021 में और दूसरा सीजन 2022 में आया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी आखिरी बार स्क्रीन पर तरला फिल्म में नजर आई थीं. ये फिल्म 7 जुलाई, 2023 को जी 5 पर स्ट्रीम हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top