Breaking News
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
पौड़ी को जाम से मिलेगी राहत, 300 वाहनों की क्षमता वाली बहुमंजिला पार्किंग की तैयारी तेज
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
लोहाघाट में 257 करोड़ की लागत से बन रहा बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, डीएम ने किया निरीक्षण
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
निर्माणाधीन भवन में मिला पंजाब निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांचवीं मंजिल से गिरने की आशंका
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
शेरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग शिविर आयोजित, 208 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी
सार्वजनिक रूप से माफी मांगें खड़गे- गणेश जोशी

भाजपा वाले कहते हैं दिल्ली की जनता को कुछ भी फ्री नहीं देना चाहिए – अरविंद केजरीवाल

भाजपा वाले कहते हैं दिल्ली की जनता को कुछ भी फ्री नहीं देना चाहिए – अरविंद केजरीवाल

दोबारा मुख्यमंत्री बना दो, सारे पुराने पानी के बिल माफ कर देंगे – केजरीवाल

नई दिल्ली। वजीरपुर विधानसभा में पदयात्रा कार्यक्रम के तहत पहुंचे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल का लोगों से भव्य स्वागत किया। केजरीवाल स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं के साथ बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों से मिले। केजरीवाल ने कहा कि पानी का बिल बढ़कर आ रहा है तो उसे भरने की जरूरत नहीं है। फरवरी में चुनाव के बाद सभी के पानी के बिल माफ करवा देंगे। 10 साल पूरी ईमानदारी से काम किया, पूरे देश में कहीं इतने काम नहीं हुए जितने दिल्ली में हुए हैं। सभी को मुफ्त बिजली, अच्छी शिक्षा और इलाज मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि दिल्ली की जनता को कुछ भी फ्री नहीं देना चाहिए।

उन्होंने जनता से संवाद करते हुए कहा कि पहले रोज 10-10 घंटे के पावर कट लगते थे। पूरी रात बिजली नहीं रहती थी। लोगों को जनरेटर और इनवर्टर खरीदने पड़ते थे। लेकिन अब किसी के घर में इनवर्टर नहीं है। लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है। पूरे देश में सिर्फ दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है और कहीं नहीं आती है। केजरीवाल ने कहा कि पानी फ्री किया है। लेकिन, लोगों के पानी के बिल बहुत आए हुए हैं। जेल में डालने के बाद लोगों को परेशान करने के लिए इतने बिल बना कर भेज दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा मुख्यमंत्री बना दो, सारे पुराने पानी के बिल माफ कर देंगे। दिल्ली की जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top