Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

ऋषिकेश में जलभराव की समस्या से निपटने को लेकर प्रशासन सख्त, ड्रेनेज कार्यों की प्रगति तेज करने के निर्देश

ऋषिकेश में जलभराव की समस्या से निपटने को लेकर प्रशासन सख्त, ड्रेनेज कार्यों की प्रगति तेज करने के निर्देश

जिलाधिकारी की मॉनिटरिंग में हो रहा काम, बरसात से पहले कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

देहरादून— जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर ऋषिकेश शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने आज अमित ग्राम गुमानीवाला क्षेत्र में लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) द्वारा कराए जा रहे ड्रेनेज कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य शीघ्रता से पूर्ण किए जाएं ताकि बरसात में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने गत दिनों ऋषिकेश में भारी जलभराव की शिकायतों पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी स्थिति में शहर को जलमग्न न होने दिया जाए। उन्होंने मौके पर ही ड्रेनेज कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करते हुए तुरंत खुदाई व सफाई शुरू कराने को कहा था।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि गुमानीवाला चौक क्षेत्र में पुराने ह्यूम पाइप को हटाकर नया एलाइनमेंट तय किया जाए और पाइप की सफाई शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिलाधिकारी स्वयं इन कार्यों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बरसात के दौरान जलजमाव की गंभीर समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने जल निगम को भी ठोस योजना के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। नालियों की सफाई, पुनर्संरचना और जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संयुक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top