Breaking News
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू

आगामी 02 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी किए जाने के संबंध में प्रेस वार्ता करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

आगामी 02 अगस्त को पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी किए जाने के संबंध में प्रेस वार्ता करते कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आगामी 02 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त जारी किए जाने के संबंध में प्रेस वार्ता की।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि 02 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त बनारस, उत्तर प्रदेश के बनोली गाँव से वितरित कर रहे हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 20वीं किश्त के रूप में उत्तराखण्ड के 8,28,787 लाभार्थियों को कुल 184. 25 करोड़ की धनराशि से लाभान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को 19 किश्तों में कुल 3111.49 करोड़ की धनराशि अभी तक वितरित की जा चुकी है।

मंत्री जोशी ने 02 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम गढ़ी कैंट स्थित हरवंश कपूर मेमोरियल हॉल देहरादून से आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रदेश स्तर, ब्लाक स्तर, वी०एन०ओ० / ग्राम स्तर तथा के०वी०के०, केन्द्रीय कृषि संस्थानों में आयोजित किया जायेगा। आयोजन स्थलों पर टू-वे वीडियो कनैक्शन की सुविधा होगी, जिससे किसान माननीय प्रधानमंत्री जी से सीधे संवाद कर सकें। मंत्री जोशी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली केंद्रीय कैबिनेट में किसान सम्मान निधि के लिए हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा यह इस बात का प्रतीक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की चिंता करते है।

इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडे, महानिदेशक कृषि रणवीर सिंह चौहान, निदेशक कृषि केसी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top