Breaking News
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

अवैध निर्माणकारियों के हौसले बुलंद

अवैध निर्माणकारियों के हौसले बुलंद

मसूरी उत्तराखंड

अवैध निर्माणकारियों के हौसले बुलंद

मसूरी ।  पर्यटन नगरी मसूरी में इन दिनों अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर निर्माण कार्य न चल रहा हो वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी के चलते से अवैध निर्माण कार्य किए गए आवासीय भवनों के साथ ही व्यवसायिक रूप से संचालित हो रहे भवनो में निर्माण कार्य किया जा रहे हैं हालांकि 15 दिनों से विभागों के अधिकारी चुनाव ड्यूटी में तैनात थे लेकिन जब आज हमारे संवाददाता द्वारा इस बारे में अधिकारियों से वार्ता की गई तो उनका कहना था कि अवैध निर्माण किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
बताते चलें कि पर्यटन नगरी मसूरी में व्यावसायिक भवनों के निर्माण पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन उसके बावजूद भी लोग आवासीय रूप में मानचित्र स्वीकृत करवा कर उसको होटल में तब्दील कर देते हैं जो की निययों के विरुद्ध है
वही मसूरी में ओल्ड टिहरी बस स्टैंड और जैन धर्मशाला के निकट अवैध रूप से बने होटल में नियमों के विरुद्ध अवैध निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है
वहीं पर्यटन नगरी मसूरी भूकंप की दृष्टि से भी अति संवेदनशील है ऐसे में यदि इसी प्रकार से निर्माण कार्य जारी रहे तो जान माल की भारी हानि हो सकती है जिसको लेकर पर्यावरणविद् भी चिंतित है साथ ही यहां की हरियाली को भी नुकसान पहुंच रहा है और आने वाले दिनों में मसूरी कंक्रीट के जंगलों में तब्दील हो जाएगी

इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अतुल गुप्ता ने कहा कि मसूरी में किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी के चलते शहर में अवैध निर्माण की शिकायतें मिली है जिसके लिए एक टीम का गठन किया गया है साथ ही ऐसे अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ विभाग द्वारा सूची तैयार कर विभागीय कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top