Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

आयुष्मान खुराना और अनीस बज्मी आए साथ, कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार

आयुष्मान खुराना और अनीस बज्मी आए साथ, कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट करने को तैयार

पिछले काफी समय से फिल्मी गलियारों में यह सुगबुगाहट तेज थी कि निर्देशक अनीस बज्मी और अभिनेता आयुष्मान खुराना एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं।दोनों लंबे समय से साथ आने की योजना बना रहे थे और अब खबर है कि अनीस औार आयुष्मान का साथ आना लगभग तय है। दोनों फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनकी फिल्म से जुड़ीं नई जानकारियां सामने आई हैं।आइए जानते हैं कैसी होगी यह फिल्म।
रिपोर्ट के मुताबिक, आयुष्मान और अनीस साथ फिल्म करने के लिए तैयार हैं, जिसमें जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी, वहीं फिल्म में रोमांस और ड्रामा भी खूब देखने को मिलेगा।खास बात यह है कि फिल्म में आयुष्मान का किरदार बिल्कुल हटके होगा, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।यह फिल्म जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही है। बरेली की बर्फी, बधाई हो और डॉक्टर जी के बाद जंगली पिक्चर्स के साथ यह आयुष्मान की चौथी फिल्म है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल फिल्म की कहानी लिखी जा रही है और 2025 में इसकी शूटिंग शुरू होगी।सिंह इज किंग जैसी कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके अनीस इन दिनों कार्तिक आर्यन, विद्या बालन, तृप्ति डिमरी और माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग कर रहे हैं।दिवाली में इसकी रिलीज के बाद वह नो एंट्री 2 की शूटिंग शुरू करेंगे और इसके बाद निर्देशक आयुष्मान अभिनीत फिल्म में जुटेंगे।

अनीस ने वेलकम, सिंह इज किंग, नो एंट्री और भूल भुलैया 2 जैसी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्मों का निर्देशन किया है। इन फिल्मों को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने कॉमेडी फिल्मों को एक नए सिरे से परिभाषित किया है।अनीस अपनी तरह के अलहदा फिल्म निर्देशकों में से एक हैं और अब वह फिर एक कॉमेडी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो यकीनन उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

पिछली बार ड्रीम गर्ल 2 में दिखे आयुष्मान के हाथ में भी फिलहाल कई फिल्में हैं। वह करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक स्पाई फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग जुलाई में शुरू होगी।इसके अलावा जाने-माने निर्माता दिनेश विजान की हॉरर कॉमेडी फिल्म वैम्पायर्स ऑफ विजय नगर में भी आयुष्मान नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु दिखाई देंगी।सौरव गांगुली की बायोपिक भी उनके पास है, जिसके निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top