Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश

भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, जबकि कांग्रेस मरते दम तक संविधान की रक्षा करेगी- राहुल गांधी

भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, जबकि कांग्रेस मरते दम तक संविधान की रक्षा करेगी- राहुल गांधी

हरियाणा।  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर भाजपा पर जमकर हमलावर हुए। उन्होंने किसान, जवान व संविधान पर पूरा फोकस रखा। राहुल का लगातार बढ़ रहा हरियाणा कनेक्शन अब लोगों की जुबान पर चढऩे लगा है। उन्होंने रैली में मातूराम की जलेबी से लेकर गोहाना के धान तक का जिक्र किया। मदीना के किसान ने राहुल की रोपाई से उगी धान के चावल उन्हें सौंपे।

देशवाली बेल्ट में शामिल ओल्ड रोहतक की सीटों पर फोकस करते हुए राहुल गांधी ने किसान, जवान व संविधान के मुद्दों को बखूबी उठाया। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद तुरंत एमएसपी गारंटी कानून लाया जाएगा और किसानों की वर्षों की मांग को पूरा करते हुए उन्हें राहत दी जाएगी साथ ही अग्निवीर व रोजगार के मुद्दे पर जमकर भाजपा सरकार पर हमलावर होते हुए उसे कटघरे में खड़ा किया साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि संविधान को भाजपा खत्म करना चाहती है, जबकि कांग्रेस मरते दम तक संविधान की रक्षा करेगी। जनसभा में प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

राहुल गांधी ने स्वीकारा, पार्टी नेताओं में तकरार
जनसभा के दौरान खास रहा कि पहली बार राहुल गांधी ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार किया कांग्रेस के नेताओं में आपस में तकरार है। उन्होंने भूपेंद्र हुड्डा व सैलजा का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के शेर कई बार आपस में झगड़ भी पड़ते हैं, जिसके लिए उन्हें समझाना पड़ता है। राहुल गांधी जब यह बात कह रहे थे तो मंच पर बैठे सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुस्करा रहे थे। वहीं, राहुल गांधी मंच से शेर का तो खूब जिक्र करते रहे, लेकिन शेरनियों का नहीं किया, जिस पर उन्हें एक महिला ने याद दिलाया तो वह भाषण खत्म किए जाने के बावजूद दोबारा माइक पर आए और कहा कि कांग्रेस पार्टी में शेरों के साथ ही शेरनियां भी हैं।

छोटे दुकानदारों व कारोबारियों से जोड़ा कनेक्शन
राहुल ने कहा कि रास्ते में छोटे दुकानदार, कारोबारियों ने बताया कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी, गलत जीएसटी लाकर काम-धंधा चौपट कर दिया। सरकार केवल 2-3 उद्योगपतियों के लिए चलाई जा रही है। बेरोजगारी की बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पहले छोटे-मझोले उद्योगों को बंद किया फिर अग्निवीर योजना के माध्यम से सेना में जाने का रास्ता भी इस सरकार ने बंद कर दिया। सरकार फौजियों को पेंशन, उनके परिवारों को कैंटीन व शहीद होने पर उन्हें शहीद का दर्जा देने से बचने में लगी है। इसकी आड़ में देश के रक्षा बजट को अपने करीबी उद्योगपतियों की कंपनी के हवाले कर रही है।

राहुल ने चखा चूल्हे की रोटी व भिंडी-तोरी व हरी सब्जी का स्वाद

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में प्रचार अभियान में जुटे कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी मंगलवार को सोनीपत से गोहाना जाते समय गांव बड़वासनी में किसान शीनू के घर पर रुके और खाने की मांग की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अचानक अपने घर पर देख किसान परिवार हैरान रह गया। राहुल गांधी ने किसान के घर पर चूल्हे की रोटी, भिंडी, तोरी व हरी सब्जी के साथ रायता का स्वाद चखा। परिवार की महिला ने चूल्हे पर रोटी बनाकर मक्खन के साथ खिलाई। महिला ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि कभी राहुल गांधी को अपने हाथ से खाना बनाकर खिलाऊंगी। सांसद दीपेंद्र हुड्डा, बजरंग पूनिया ने भी खाना खाया। राहुल गांधी करीब 45 मिनट तक किसान परिवार के घर रुके और खाना खाने के बाद परिवार से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top