Breaking News
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी

ब्रेकिंग- मंगलौर उपचुनाव में चली गोली व लाठी डंडे, कई लोग जख्मी

ब्रेकिंग- मंगलौर उपचुनाव में चली गोली व लाठी डंडे, कई लोग जख्मी

देखें वीडियो,कांग्रेस उम्मीदवार घायलों से लिपट फफक- फफक कर रो पड़े

काजी निजामुददीन घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे,लगाए गम्भीर आरोप

मंगलौर। उपचुनाव में आज मतदान के दिन हिंसा की वारदात में कई कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। कांग्रेस के उम्मीदवार काजी निजामुददीन घायलों को देख फफक फफक कर रो पड़े। वे स्वंय घायलों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

कार्यकर्ताओं के कपड़े खून से सने हुए थे। काजी ने कहा कि 100 राउंड गोली चलाई गई है। घायलों का मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंइलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना लिब्बरहेडी गांव में हुई है जहां आपसी झडप में कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए। बुधवार की सुबह लिब्बरेहडी गांव के बूथ संख्या 5354 में दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे चले। और दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

अस्पताल परिसर में मीडिया से बातचीत में आक्रोशित कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि सत्ताधारी व प्रशासन उन्हें हर कीमत पर हराना चाहता है। हराना मुझे है तो हराओ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोटरों को वोट देने से रोका जा रहा है और लाठी डंडों से पीटा गया। वहीं काजी निजामुद्दीन फायरिंग का भी आरोप लगाया है।

नेता विपक्ष यशपाल आर्य, हरीश रावत व करण मेहरा ने कहा कि भाजपा समर्थक हिंसा पर उतर आए हैं। और कांग्रेस के मतदाताओं को वोट देने से रोक रहे हैं।

हिंसा की घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। मंगलौर विधानसभा में कांग्रेस के काजी निजामुददीन, भाजपा के करतार से भड़ाना व बसपा उम्मीदवार के बीच मुकाबला है।

बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी की मौत के बाद मंगलौर सीट पर हो रहे उपचुनाव में आज वोट डाले जा रहे हैं।

इस सीट के उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं ने वोटरों को डराने धमकाने और हिंसा की आशंका व्यक्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top