Breaking News
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

सेतु आयोग स्थानीय पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगा-जोशी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में सेतु आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने जोशी को उनके मनोनयन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जोशी ने बताया कि सेतु आयोग का मुख्य उद्देश्य राज्य में स्थानीय पर्वतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उत्तराखण्ड में मौजूद विविध संभावनाओं के साथ देश व विदेश के निवेशकों को जोड़कर स्थानीय जनमानस को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों का निर्धारण करना है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहां के युवा, माताएं और बहनें प्राकृतिक रूप से प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से उत्तराखण्ड के आम जनमानस में केन्द्र व राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता लाई जानी चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि नई नीतियों के निर्धारण में रोजगार सृजन के साथ-साथ निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण का निर्माण एवं युवाओं, माताओं और बहनों के लिए विशेष स्थान रखने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम पूरे मनोयोग से समाज के सभी वर्गों के सशक्तीकरण का लक्ष्य बनाने के साथ-साथ क्रियान्वयन करेंगे, तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top