Breaking News
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

बीमित ऋण न चुकाने पर जिला प्रशासन सख्त, राजपुर रोड स्थित सीएसएल बैंक शाखा सील

बीमित ऋण न चुकाने पर जिला प्रशासन सख्त, राजपुर रोड स्थित सीएसएल बैंक शाखा सील

पति की मृत्यु के बाद बीमा भुगतान न मिलने पर विधवा की मदद में सामने आया प्रशासन

देहरादून देहरादून जिला प्रशासन ने जनहित से जुड़े मामलों में सख्ती दिखाते हुए एक और सख्त कदम उठाया है। सोमवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के आदेश पर सीएसएल फाइनेंस लिमिटेड की राजपुर रोड स्थित शाखा को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई एक विधवा महिला की शिकायत के बाद की गई, जो बीमित ऋण के बावजूद एक वर्ष से न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी।

विधवा प्रिया ने 11 जुलाई को जिलाधिकारी के समक्ष पेश होकर बताया था कि उनके पति स्व. विकास कुमार ने सीएसएल फाइनेंस से 6.50 लाख रुपये का ऋण लिया था। बैंक के कहने पर उन्होंने ऋण का बीमा भी कराया था, जिसकी सभी औपचारिकताएं पूरी की गई थीं। बीमा प्रीमियम भी ऋण में से काटा गया था। लेकिन पति की आकस्मिक मृत्यु (12 जुलाई 2024) के बाद बैंक न तो बीमा राशि दे रहा था और न ही संपत्ति के कागजात वापस कर रहा था।

प्रिया का आरोप था कि बैंक एजेंट लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और पिछले एक साल से बैंक की कई शाखाओं के चक्कर लगवा रहे थे। आखिरकार जब डीएम से शिकायत की गई, तो प्रशासन ने बैंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया। बैंक को एक सप्ताह का नोटिस दिए जाने के बावजूद ना तो बीमा क्लेम जारी किया गया और ना ही “नो ड्यूज” सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर बैंक प्रबंधक के विरुद्ध ₹6.50 लाख की वसूली के आदेश जारी करते हुए शाखा को सील कर दिया गया। साथ ही आगे की कार्रवाई के तहत बैंक की संपत्ति की नीलामी की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

प्रशासन की इस सख्ती से एक ओर जहां पीड़ित परिवार को राहत मिली है, वहीं जनमानस में प्रशासन के प्रति भरोसा भी बढ़ा है। डीएम ने स्पष्ट संकेत दिया है कि गरीब, निर्बल और असहाय नागरिकों के अधिकारों के हनन पर प्रशासन अब कठोर रुख अपनाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top