Breaking News
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू

बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार थमा, भाजपा- कांग्रेस ने झोंकी ताकत

बदरीनाथ व मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार थमा, भाजपा- कांग्रेस ने झोंकी ताकत

दस जुलाई को मतदान, 13 को चुनाव परिणाम

मुख्यमंत्री ने पोखरी में जनसभा को किया संबोधित

हरिद्वार/चमोली। भाजपा व कांग्रेस की प्रतिष्ठा के उपचुनाव में सोमवार की सांय प्रचार थम गया।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम धामी समेत कांग्रेस के नेताओं गणेश गोदियाल, हरक सिंह समेत अन्य नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की।

मंगलौर में भाजपा,कांग्रेस व बसपा मुख्य मुकाबले में हैं। बदरीनाथ में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है।

इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पोखरी में भाजपा के लिए वोट मांगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महेंद्र भट्ट  एवं राजेंद्र भंडारी अब दोनो ही साथ मिलकर इस क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे।

भंडारी ने बद्रीनाथ विधानसभा के विकास के लिए इस्तीफा दिया है। भंडारी के जीत जाने से इस क्षेत्र के विकास कार्यों को तेजी मिलेगी।

कहा कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड, देश का पहला राज्य बन गया है। राज्य में देश का सबसे प्रभावी सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिससे अब सरकारी नौकरीयों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। हर जगह पर होम स्टे खोले जा रहे हैं। प्रदेश में महालक्ष्मी किट योजना, लखपति दीदी योजना, उत्तराखंड आयुष्मान योजना, वृद्धपेंशन योजना की शुरुवात की गई है। अंत्तोदय कार्ड धारकों को 1 साल में 3 गैस सिलेंडर रिफिल किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य बद्रीनाथ धाम के लिए 424 करोड़ रुपये का मास्टर प्लान पर कार्य गतिमान है। औली से गौरसों तक रोप-वे को स्वीकृति हो गई है। पोखरी में मिनी स्टेडियम बनाने के लिए 3.50 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। पोखरी में पर्यटन आवास गृह निर्माण किया गया है। जोशीमठ में बहुमंजिला पार्किंग बनाने का कार्य जारी है। उन्होंने कहा भाजपा देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है पर दूसरी ओर कांग्रेस झूठ और फूट की राजनीति कर रही है।

उन्होंने चमोली की धरती से माणा को देश का पहला गांव बताया था।

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत,भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भण्डारी, जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, विधायक भरत चौधरी, वीरेन सिंह राणा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top