Breaking News
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

40 हजार से अधिक सरकारी और निजी संपत्तियों से हटाई गई चुनाव प्रचार सामग्री

40 हजार से अधिक सरकारी और निजी संपत्तियों से हटाई गई चुनाव प्रचार सामग्री

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू होने के बाद 40 हजार से अधिक सरकारी और निजी संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटा दी गई है। वहीं, प्रदेशभर में नकदी, शराब व अन्य के प्रचलन पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चल रहा है। सोमवार को प्रेस वार्ता में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया, प्रदेशभर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद कार्रवाई की जा रही है। राजनीतिक दलों के साथ राज्य स्तर व जिला स्तर पर बैठक हो चुकी हैं। उन्हें आचार संहिता के सभी नियम-कानून बता दिए गए हैं। 17 मार्च तक प्रदेशभर में 40 हजार संपत्तियों से चुनाव प्रचार सामग्री हटाई गई है।

बताया, सात करोड़ रुपये कैश व अन्य सामग्री आचार संहिता से पहले जब्त की जा चुकी हैं। अब प्रदेशभर में कार्रवाई चल रही है। चेकिंग बड़े पैमाने पर हो रही है। सीमावर्ती इलाकों से आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है। पड़ोसी राज्यों के जिलों के पुलिस कप्तान के साथ मिलकर समन्वय बनाया गया है। सात करोड़ कैश व अन्य सामग्री सीज की गई है। इसमें हरिद्वार में 3.78 करोड़, नैनीताल में 35 लाख, ऊधमसिंह नगर में 2.33 करोड़, पिथौरागढ़ में 15 हजार, बागेश्वर में 1.8 लाख, चंपावत में 2.6 लाख, चमोली में 1.7 लाख, उत्तरकाशी में 26 लाख, देहरादून में 30 लाख रुपये से ऊपर कैश या अन्य सामग्री सीज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top