Breaking News
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत

सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

सोनीपत में भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत

मुरथल से लौट रहे थे युवक, डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, एक की हालत गंभीर 

हरियाणा। सोनीपत के जीटी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलटकर सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। सभी युवक बर्थडे पार्टी के बाद लौट रहे थे।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव बिनोली निवासी 28 वर्षीय प्रिंस ने 2 जुलाई को घर पर जन्मदिन मनाया था। गुरुवार को उसने अपने दोस्तों को मुरथल के एक ढाबे पर पार्टी देने के लिए आमंत्रित किया। पार्टी के बाद देर रात लौटते समय उसकी स्कॉर्पियो जीटी रोड सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

प्रिंस के साथ उसके चचेरे भाई आदित्य (25), दोस्त विशाल (24) और सिरसली गांव निवासी सचिन भी सवार थे। रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार में चल रही स्कॉर्पियो अचानक डिवाइडर से टकरा गई, पलटते हुए सड़क की दूसरी ओर पहुंची, जहां सामने से आ रहे ट्रक ने उसमें जबरदस्त टक्कर मार दी।

इस हादसे में प्रिंस, आदित्य और सचिन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक सचिन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। हादसे से पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top