Breaking News
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

ऋषिकेश में 1 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन

ऋषिकेश में 1 मार्च से होगा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखंड को योग की वैश्विक राजधानी के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से गढ़वाल मंडल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग द्वारा 1 मार्च से 7 मार्च तक ऋषिकेश में अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट, ऋषिकेश में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन 1 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

इस आयोजन में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त योगाचार्य, साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, की प्रस्तुतियां होंगी तथा आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।

उत्तराखंड की पूरी दुनिया में योग और अध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान हैं। ऋषिकेश न केवल योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा। मैं सभी योग प्रेमियों और साधकों से इस महोत्सव में भाग लेने का आह्वान करता हूँ।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में आध्यात्मिक जगत की प्रतिष्ठित हस्तियाँ भी अपने विचार साझा करेंगी, जिससे प्रतिभागियों को गहरी आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top