Breaking News
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
टी20 विश्व कप 2026- दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आज भारत और इंग्लैंड होगी आमने-सामने
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय-वित्त समिति की बैठक, कई विकास योजनाओं को मिली मंजूरी
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

सड़कों पर रखी निर्माण सामग्री से हो सकती है बड़ी दुर्घटना

सड़कों पर रखी निर्माण सामग्री से हो सकती है बड़ी दुर्घटना

मसूरी उत्तराखंड

मसूरी : इन दिनों पर्यटन नगरी मसूरी में निर्माण कार्यों की बाढ़ आई हुई बार्लोगंज झड़ीपानी कैमल बैक रोड किताब घर पुराना टिहरी बस स्टैंड के साथ ही शहर के विभिन्न सड़कों पर निर्माणकर्ताओं द्वारा सरिया सीमेंट बजरी ईंट रेत के साथ ही विभिन्न सामग्री सड़कों पर रखी गई है जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है वही जगह-जगह सरिया बिछाए गए हैं जो की दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहे हैं निर्माणकर्ताओं के हौसले इतने बुलंद है कि उन्हें शासन प्रशासन का भी भय नहीं है नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग द्वारा इनके खिलाफ अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है जिससे जगह-जगह निर्माण सामग्री के ढेर लगे हुए हैं हालांकि नियमानुसार 24 घंटे के भीतर सड़कों से निर्माण सामग्री हटाये जाने का प्रावधान है लेकिन इसके बावजूद भी संबंधित ठेकेदारों द्वारा जगह-जगह पर माल डंप कर दिया जाता है कैमल बैक रोड में तो डंपिंग जोन ही बना दिया गया है और वहां पर हर 10 मीटर में निर्माण सामग्री रखी गई है जिससे पर्यटकों के साथ ही आम लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इसके लिए उन्होंने नगर अभियंता को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं और नगर पालिका की टीम को ऐसे स्थान पर जाने के लिए कहा गया है जहां पर निर्माण सामग्री रखी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top