Breaking News
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

पीएम मोदी ने देशवासियों को बैसाखी के अवसर पर दी शुभकामनाएं 

पीएम मोदी ने देशवासियों को बैसाखी के अवसर पर दी शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री ने जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को दी श्रद्धांजलि 

शहीदों का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बना प्रेरणा – प्रधानमंत्री मोदी 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बैसाखी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम ने सभी के जीवन में खुशहाली और नई उम्मीद की कामना की। साथ ही आज के दिन 13 अप्रैल 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दुखद घटना को भारत के इतिहास का एक काला अध्याय बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान देश की आजादी की लड़ाई में बड़ा मोड़ साबित हुआ।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सभी को बैसाखी की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में नई उम्मीद, खुशी और समृद्धि लाए। हम हमेशा एकजुटता, कृतज्ञता और नवीनीकरण की भावना का जश्न मनाएं। बता दें कि बैसाखी हर साल अप्रैल महीने में मनाई जाती है और यह वैसाख महीने का पहला दिन होता है। यह खासकर पंजाब और उत्तर भारत में फसल कटाई का पर्व होता है। लोग इस दिन खुशी के साथ नए मौसम और नई शुरुआत का स्वागत करते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हम जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं। आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी अदम्य भावना को याद रखेंगी। उन्होंने आगे कहा कि यह हमारे इतिहास का एक दुखद और काला दिन था, लेकिन शहीदों का बलिदान भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्रेरणा बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top