Breaking News
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू
बिना सिम और इंटरनेट के मोबाइल-टीवी पर दिखेंगी फिल्में, ग्राफिक एरा और फ्रीस्ट्रीम के बीच एमओयू

रश्मिका और आयुष्मान की ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ हुआ रिलीज

रश्मिका और आयुष्मान की ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ हुआ रिलीज

रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘दिलबर की आंखों का’ रिलीज हो गया है। इससे पहले फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी।

नोरा फतेही की धमाकेदार एंट्री
इस नए गाने के साथ यह भी पता चला कि नोरा फतेही भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के निर्माताओं ने गाने के साथ कैप्शन में लिखा, “दिवाली और भी ज्यादा गरम हो गई। #DilbarKiAankhonKa आ गया है, और @norafatehi डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए वापस आ गई हैं। 21 अक्तूबर को, दुनिया भर के सिनेमाघरों में #Thamma के साथ एक खूनी प्रेम कहानी देखने को मिलेगी।”

नोरा के डांस मूव्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। कई फैंस ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा, “धमाकेदार”, “रानी वापस आ गई है”, और “हर कदम आग”।

पहले रिलीज हुआ टाइटल सॉन्ग
फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘तुम मेरे न हुए’ भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ था। इसमें रश्मिका और आयुष्मान की केमिस्ट्री और परफेक्ट स्टेप्स ने लोगों का दिल जीत लिया।

फिल्म ‘थामा’ की खास बातें
‘थामा’ एक रोमांटिक कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इसकी पटकथा नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फलारा ने मिलकर तैयार की है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने किया है। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म 21 अक्तूबर 2025 को दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top