Breaking News
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत एकेश्वर की न्याय पंचायत पातल में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश

रिटायर्ड फौजी ने भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

रिटायर्ड फौजी ने भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा

गैरसैंण के मेहलचौरी में हुई वारदात से हड़कंप

गैरसैंण। उत्तराखंड के चमोली में मेहलचौंरी के हरसारी गांव में पूर्व सैन्य अधिकारी ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसके छोटे भाई की पत्नी उस पर जादू-टोना करवा रही है। कर्णप्रयाग के सीओ प्रमोद शाह ने बताया कि हरसारी गांव निवासी सेना से सेवानिवृत्त मोहन सिंह का उनके बड़े भाई कैप्टन विनोद सिंह (सेनि) से विवाद चल रहा है। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि विनोद सिंह ने मोहन की पत्नी राधा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राधा को लहुलुहान हालत में सीएचसी पहुंचाया, लेकिन तब तक राधा की मौत हो चुकी थी। रविवार सुबह पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर विनोद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं राधा के शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भिजवाया गया है।

थानाध्यक्ष गैरसैंण जेएस नेगी ने बताया कि आरोपी का अपने भाई के परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी को शक था कि राधा उस पर और उसके परिवार पर किसी तांत्रिक से जादू-टोना करवा रही है। इसी को लेकर आरोपी का शनिवार रात भी राधा से विवाद हुआ और उसने राधा पर कुल्हाड़ी से हमलाकर दिया। आरोपी ने चेहरे, सिर और बाजू पर कुल्हाड़ी के कई वार किए थे। उसके कब्जे से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। हरसारी के पूर्व प्रधान जितेंद्र मेहरा ने बताया कि राधा का पति मोहन सिंह भी सेना से सेवानिवृत्ति है और कहीं और नौकरी कर रहे हैं। जबकि बेटा सेना में अग्निवीर है। घटना वाली रात घर पर राधा और उसकी बेटी ही थे। देर रात राधा की बेटी के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण उनके घर पहुंचे। अंदर राधा खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top