Breaking News
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द

‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग, श्रीकांत तिवारी बन फिर धूम मचाने को तैयार मनोज बाजपेयी

‘द फैमिली मैन’ सीजन 3 की शुरू हुई शूटिंग, श्रीकांत तिवारी बन फिर धूम मचाने को तैयार मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी की मोस्ट पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’ सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सीरीज में से एक है। वहीं दूसरे सीजन के लिए रिन्यू की गई इस सीरीज की स्टार कास्ट को बहुत प्यार मिला है और दर्शक इसके तीसरे पार्ट का लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो की अब खत्म हो चुका है। प्राइम वीडियो ने द फैमिली मैन 3 की शूटिंग को लेकर अपडेट शेयर कर दी है। इस सीरीज का तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। डायनेमिक जोड़ी राज और डीके की द फैमिली मैन 3 से एक बार फिर मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी बन धमाका करने को तैयार हैं।

मनोज बाजपेयी ने आखिरकार फैमिली मैन 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर तीसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की घोषणा करते हुए स्टार कास्ट की तस्वीर भी शेयर की है। अपकमिंग सीरीज को राज और डीके की जोड़ी ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाया है। मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। अभी तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है।

फैमिली मैन के दोनों सीजन के हिट होने के बाद अब इसका तीसरा सीजन भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। वहीं फैमिली मैन 3 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फैमिली मैन 3 की शूटिंग की घोषणा करते हुए प्राइम वीडियो ने दो फोटो शेयर की है। पहली तस्वीर में क्लैपिंग बोर्ड दिख रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में मनोज बाजपेयी, सुमन कुमार और राज एंड डीके नजर आ रहे हैं।

राज-डीके द्वारा क्रिएटेड और डायरेक्टेड सुमन कुमार और राज एंड डीके द्वारा लिखित मच अवेटेड सीरीज फैमिली मैन के तीसरे सीजन में पूरानी कास्ट वापस दिखाई देने वाली है, जिनमें प्रियामणि (सुचित्रा तिवारी), शारिब हाशमी (जेके तलपड़े), अश्लेषा ठाकुर (धृति तिवारी), वेदांत सिन्हा (अथर्व तिवारी) का नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top