Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

जम्मू कश्मीर में पथराव और गोलीबारी गुजरे समय की बात बन गए – गृह मंत्री अमित शाह

जम्मू कश्मीर में पथराव और गोलीबारी गुजरे समय की बात बन गए – गृह मंत्री अमित शाह

पूरे देश की तरह जम्मू में भी आन-बान-शान के साथ हमारा तिरंगा गगन छू रहा है – अमित शाह

जम्मू। गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू के पलौड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब जम्मू कश्मीर में पथराव और गोलीबारी गुजरे समय की बात बन गए हैं। अब प्रदेश में आतंकवाद अंतिम सांसे गिन रहा है। शाह ने कहा, पीएम मोदी के कार्यकाल के 10 साल में जम्मू-कश्मीर को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। एक जमाना था, जब ऐसे जलसे की कल्पना ही नहीं कर सकते थे। पथराव होता था, गोलीबारी होती थी, बम धमाके होते थे, पाकिस्तान से हड़ताल का ऐलान किया जाता था और 370 का साया पूरे जम्मू-कश्मीर पर छाया था। आज 370 समाप्त हो गई है, आतंकवाद अपनी अंतिम सांसे गिन रहा है और जो युवा पथराव कर रहे थे, उन युवाओं के हाथ में लैपटॉप है।’ अमित शाह ने कहा, ‘श्यामा प्रसाद ने नारा दिया था, ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान व दो निशान नहीं चलेगा’।

आज जम्मू कश्मीर से 370 समाप्त हो गया है। पूरे देश की तरह यहां भी आन-बान-शान के साथ हमारा तिरंगा गगन छू रहा है। बहुत कठिन दौर से संघर्ष करके भाजपा के नेता जम्मू-कश्मीर की कश्ती को बाहर निकाल कर लाए हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू में पैर रखते ही भाजपा कार्यकर्ता के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ये याद करके कि भाजपा के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने यहीं बलिदान दिया था। शाह ने कहा, ‘फारूक अब्दुल्ला कहते थे कि नरेंद्र मोदी 10 बार प्रधानमंत्री बन जाएं, लेकिन अनुच्छेद 370 नहीं हटा सकते। लेकिन दूसरी बार के कार्यकाल में ही जम्मू-कश्मीर से 370 हटा दिया गया है।’ शाह ने महबूबा मुफ्ती को घेरते हुए कहा, ‘महबूबा कहती थीं कि अगर 370 हटा तो तिरंगे को कोई कंधा देने वाला नहीं होगा। आप और मैं तो चले जाएंगे लेकिन तिरंगा तो अजर है, अमर है… हमेशा रहने वाला है।’ उन्होंने कहा कि नेकां-पीडीपी कहते थे कि गुज्जर और बकरवाल का आरक्षण काट दिया जाएगा, लेकिन उनके आरक्षण से बदलाव किए बिना पहाड़ी समुदाय को आरक्षण दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top