Breaking News
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम

आईपीएल 2024 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2024 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने- सामने 

हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम ने 9 मैचों में से 8 मैचों में अब तक जीत हासिल कर ली है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल कर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। राजस्थान की टीम के पास 16 अंक है और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर मैच जीत लेती है तो वह आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर काफी दवाब रहेगा। हैदराबाद की टीम को आरसीबी और सीएसके के खिलाफ हार का स्वाद चखना पड़ा था। ऐसे में जानते हैं हैदराबाद की पिच पर बैटर्स या बॉलर्स, किसे फायदा मिलेगा?

अगर बात करें हैदराबाद की पिच बिल्कुल फ्लेट है। यहां पर बल्लेबाजों को रन तो खूब बनाते हुए देखा जाता हैं। गेंदबाजी में यहां पर स्पिनर्स जरूर कुछ असर दिखा सकते हैं। बाकी तेज गेंदबाजों के लिए ये पिच काफी खास नहीं है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला लेना चाहेंगी और एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगी।

अगर बात करें आंकड़ों की तो बता दें कि हैदराबाद ने आईपीएल के कुल 71 मैचों की मेजबानी की, जिसमें मेजबान टीम ने 36 मैच जीते और मेहमान टीम को 35 मैचों में जीत मिली।

अगर बात करें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को तो दोनों टीमों के बीच कुल 18 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 9 मैच राजस्थान की टीम और 9 ही मैच हैदराबाद ने जीते। ऐसे में दोनों ही टीम में से किसी एक को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। दोनों ही टीमों ने एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top