Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

भीषण गर्मी से जूझ रहा देश, अगले पांच दिनों तक इन इलाकों में चलेगी लू

पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच चलेगी जानलेवा लू

नई दिल्ली। इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देश के कई स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस तक रहा। खासकर राजस्थान के अधिकतर इलाकों में, दक्षिणी हरियाणा के कुछ जिलों में, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 2-4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा कि 18 मई से पूर्वी और मध्य भारत में भी गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। विभाग ने हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें बच्चों, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधित चिंता पर जोर दिया गया है। चेतावनी में कहा गया है कि लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक राजस्थान के कुछ इलाकों, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में 17 मई से लेकर 21 मई तक गर्म हवाएं चलेंगी। उत्तर मध्य प्रदेश में 18 मई से 21 मई तक लू (हीट वेव) चलने की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ इलाकों में 18-21 मई के बीच जानलेवा लू चलने की आशंका है। वहीं उप-हिमालयी इलाकों और पश्चिम बंगाल में 17 मई को उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top