Breaking News
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज

राहुल गांधी के छूते ही ‘सोना’ बन गया जूता, सुल्तानपुर के मोची को मिला 10 लाख रुपयों का ऑफर

राहुल गांधी के छूते ही ‘सोना’ बन गया जूता, सुल्तानपुर के मोची को मिला 10 लाख रुपयों का ऑफर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मोची का काम करने वाले राम चेत अब केवल सड़क किनारे फटी चप्पलें सिलने और जूते चमकाने वाले एक आम व्यक्ति नहीं रह गए हैं। राहुल गांधी से मिलने के बाद वे रातोंरात एक स्टार बन गए हैं। उनकी दुकान पर सेल्फी खिंचवाने और उनसे मिलने के लिए दूर-दराज से लोग आ रहे हैं। स्थानीय अधिकारी भी उनके हाल-चाल जानने के लिए नियमित रूप से उनका दौरा कर रहे हैं।

राम चेत की किस्‍मत उस समय बदल गई जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का काफिला उनकी झोपड़ी वाली दुकान के पास रुका। राहुल गांधी ने न केवल राम चेत से बातचीत की, बल्कि उनके चप्पल और जूते सिलने के हुनर को भी देखा। इस मुलाकात का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें राहुल गांधी चप्पल सिलते नजर आ रहे थे।

राहुल गांधी से मुलाकात के बाद, राम चेत को जूते सिलने वाली एक नई मशीन मिली, जिससे उनके काम में काफी मदद मिली है। राम चेत ने कहा कि उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और लोग अब उन्हें सम्मान देने के लिए अपनी बाइक और कारें रोक रहे हैं।

अब तक, राम चेत को राहुल गांधी द्वारा सिलाए गए जूते को खरीदने के लिए 10 लाख रुपये तक के ऑफर मिल चुके हैं। राम चेत ने कहा कि ऑफर बढ़ते जा रहे हैं, और उन्होंने कई बार 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक की पेशकश की गई है। हालांकि, राम चेत ने इन ऑफरों को ठुकरा दिया है और मजाक में कहा कि राहुल गांधी उनके पार्टनर हैं और वे जूते को किसी भी कीमत पर नहीं बेचेंगे। वे उस जूते की कीमत चुकाकर उसे वापस करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top