Breaking News
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति मुर्मू  ने जताया गहरा शोक
कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया गहरा शोक
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने
राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने

प्रदेश सरकार विधानसभा सत्र के दौरान लाएगी अनुपूरक बजट, प्रस्ताव तैयार 

प्रदेश सरकार विधानसभा सत्र के दौरान लाएगी अनुपूरक बजट, प्रस्ताव तैयार 

कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी

21 अगस्त से तीन दिवसीय विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी

देहरादून। गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार अनुपूरक बजट भी लाएगी। वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट का प्रस्ताव तकरीबन तैयार कर लिया और आगामी कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव मंजूरी के लिए लाया जाएगा। गैरसैंण में 21 अगस्त से तीन दिवसीय विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने फरवरी में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी थी। हालांकि, मौजूदा खर्च के लिए सरकार के पास पर्याप्त बजट है, लेकिन आगामी महीनों में उसे धनराशि की आवश्यकता होगी।

अगला विधानसभा सत्र चूंकि दिसंबर तक होने की संभावना है, इसलिए अग्रिम तैयारियों के मद्देनजर वित्त विभाग ने अनुपूरक बजट लाने की तैयारी की है। अपर मुख्य सचिव (वित्त) आनंद बर्द्धन के मुताबिक, अधिकांश विभागों की डिमांड प्राप्त हो चुकी है। कुछेक और विभाग हैं, जो सोमवार तक मांग भेज देंगे। वित्त विभाग इनकी समीक्षा करने के बाद प्रस्ताव तैयार करेगा।

मानसून के बाद विभागों को बजट खर्च में तेजी दिखानी होगी। अपर मुख्य सचिव वित्त ने इस संबंध में विभागों को समय-समय पर निर्देश जारी किए हैं। बारिश का मौसम थमने के बाद विभागीय स्तर पर अवस्थापना विकास से जुड़े कार्यों पर विशेष फोकस करने को कहा गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, पहली तिमाही में खर्च की रफ्तार पिछले वर्ष के आसपास ही रही है। वित्त विभाग का अगली तिमाही में इसमें काफी सुधार की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top