Breaking News
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह

महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, 40 फीसदी से अधिक आग में झुलसी महिला 

महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, 40 फीसदी से अधिक आग में झुलसी महिला 

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रविवार रात महिला सादिया ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। 40 फ़ीसदी से भी अधिक आग में झुलसी सादिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। दूसरी शादी करने को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा था। महिला के भाई ने लोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

मूलरुप से गांव आसरा जिला बागपत में रहने वाली सादिया की शादी 2019 में आरिफ निवासी मोहाली पानीपत के साथ हुई थी। सादिया के भाई सलमान ने बताया कि बहन और आरिफ लोनी के मुस्ताबाद कालोनी में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों की पांच वर्षीय बेटी हुमा, जुड़वा बच्चे फातिमा और मोहम्मद 17 माह है।

सादिया ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उनके पति ने दूसरी शादी की हुई है। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा है। आरिफ पूर्व में मस्जिद में इमाम का काम करता था। झगड़े को लेकर दंपति पड़ोस में रहने वाले चाचा के घर पहुंचे थे। इसके बाद दोनों अपने घर आ गए। घर आने के बाद फिर से दोनों में झगड़ा हो गया।

सादिया ने पुलिस को बताया कि झगड़े के बाद उनके पति ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगने पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बूझकर पुलिस की घटना की जानकारी दी। आग लगने से सादिया गंभीर रूप से घायल हो गई। सादिया को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने सादिया को 40 फ़ीसदी से भी अधिक झुलस ने की बात कही है।

सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। मामले में सादिया के भाई सलमान ने आरिफ पर बहन के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। लोनी एसीपी सिद्वार्थ गौतम ने बताया कि महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने बताया कि घटना के समय वह घर में नमाज पढ़ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top