Breaking News
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

इनोवेशन के अग्रदूत बनें प्रदेश के युवा- रेखा आर्या

इनोवेशन के अग्रदूत बनें प्रदेश के युवा- रेखा आर्या

मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के लिए टीम को रवाना किया

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे प्रदेश के 75 होनहार युवा

देहरादून। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के दल को रवाना किया। इस दल में लोक नृत्य, लोक संगीत, कृषि नवाचार, तकनीकी स्टार्टअप, भाषण, कविता लेखन जैसे क्षेत्रों में चयनित युवा शामिल हैं। रवानगी से पहले मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दल के सभी सदस्यों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दल में शामिल सदस्यों से बातचीत की और जिन विषयों को वें दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे, उनके बारे में जानकारी ली। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति, कला और प्रगतिगामी सोच का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दल के सदस्यों से कहा कि वे राष्ट्रीय आयोजन में प्रदेश के एंबेसडर के रूप में शामिल होंगे और उन पर उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा को प्रदर्शित करने का दायित्व है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की टीम जो भी नए विचार और प्रोटोटाइप आयोजन में प्रस्तुत करेगी उनमें व्यावहारिकता पर जोर होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top