Breaking News
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत

इन आदतों से पड़ता है सेहत पर बुरा असर, सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में करें सुधार

इन आदतों से पड़ता है सेहत पर बुरा असर, सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में करें सुधार

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखना बहुत आवश्यक माना जाता है। आप दिनभर में क्या करते हैं, क्या खाते हैं और कैसा दिन बिताते हैं इसका सेहत पर सीधा असर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विशेषरूप से आप दिन की शुरुआत कैसे करते हैं ये आपकी सेहत से सीधा जुड़ा हुआ है। यही कारण है स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिन की शुरुआत में या खाली पेट पौष्टिक चीजें खाने-पीने की सलाह दी जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आलस भगाने के लिए हम ऐसी कई आदतों को अपना लेते हैं, जिनका हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। सुबह की कुछ आदतें स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं, इससे आप बीमार हो सकते हैं।

आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

अच्छी सेहत के लिए बनाइए अच्छी आदतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप सुबह उठने के बाद नाश्ता करके दोबारा सो जाते हैं तो इससे पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। अक्सर लोग सुबह उठते ही मोबाइल या टीवी देखने लगते हैं। ये आदत छोटी लगती है, लेकिन यह आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना रही है।

बहुत अधिक मोबाइल का प्रयोग आंखों और मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है।

खाली पेट चाय या कॉफी पीने से बचिए

इसके अलावा कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के सेवन से करते हैं। ऐसा करने से शरीर में कैफीन की मात्रा बढ़ जाती है, जो दिल और ब्लड प्रेशर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। ये आदत सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

सुबह उठकर खाली पेट चाय या कॉफी पीने से सेहत को नुकसान पहुंचता है। खाली पेट चाय या कॉफी पीना आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है, इस आदत के कारण गैस कब्ज और अपच की दिक्कत हो सकती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जुगल किशोर कहते हैं, सेहतमंद रहने के लिए अपनी दिनचर्या में सुधार करें। सुबह उठते ही फोन देखने की आदत खतरनाक है इसके बजाय अखबार या पुस्तकें पढ़ें। स्वस्थ रहना चाहते हैं तो व्यायाम जरूर करें। इससे मस्तिष्क को ऊर्जा मिलेगी और आपका दिन अच्छी तरह से शुरू होगा। कई लोग सुबह उठकर नहाने से बचते हैं और मुंह-हाथ धोकर काम पर चले जाते हैं। नियमित तौर पर इस आदत को अपनाने से त्वचा में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है, साथ ही आप कई संक्रामक रोगों का शिकार हो सकते हैं।

अगर आप अपनी दिनचर्या और दैनिक आदतों में सुधार कर लेते हैं तो इससे सेहत को ठीक रहना आसान हो सकता है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top