Breaking News
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, पांच लोगों की मौत
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प

नए साल का जश्न मनाने के लिए औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को नहीं ले जा पाएंगे औली

नए साल का जश्न मनाने के लिए औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को नहीं ले जा पाएंगे औली

तहसील प्रशासन ने किया नया ट्रैफिक प्लान तैयार

पर्यटकों के लिए की गई किराये की दर निर्धारित 

चमोली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नए साल का जश्न मनाने पर्यटकों की भारी भीड़ औली का रुख कर रही है। बर्फ पड़ने से औली के पहाड़ और भी ज्यादा सुंदर हो गए है, जो कि पर्यटकों का मन अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। इसी आकर्षण के चलते पर्यटक अपने आप को औली की ओर जाने से रोक नहीं पा रहे है, लेकिन इस बार औली का रुख करने वाले पर्यटकों के लिए तहसील प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। नए साल का जश्न मनाने के लिए औली आने वाले पर्यटक अपने वाहनों को औली नहीं ले जा पाएंगे। उन्हें ज्योतिर्मठ के रविग्राम मैदान से स्थानीय टैक्सियों के जरिए औली भेजा जाएगा। ज्योतिर्मठ-औली सड़क पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए तहसील प्रशासन ने नया ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

यह प्लान 30 दिसंबर यानि आज से लागू हो जाएगा। नए साल का जश्न मनाने के लिए औली में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन सड़क संकरी होने और जगह-जगह बर्फ होने से जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ज्योतिर्मठ एसडीएम को नया ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए थे।

एसडीएम ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने तहसील में रविवार को टैक्सी यूनियन, पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक कर ट्रैफिक प्लान तैयार किया। एसडीएम ने बताया कि पर्यटकों को टैक्सी से औली भेजा जाएगा। इसके लिए किराये की दर निर्धारित कर दी गई है।

2500 रुपये एक दिन का आने जाने का किराया निर्धारित है जबकि एक तरफ का 1500 रुपये निर्धारित है। एक वाहन में पांच सवारी सफर करेंगी। यह प्लान 30 दिसंबर से लागू कर दिया जाएगा। पर्यटकों के वाहनों को रविग्राम मैदान में खड़ा किया जाएगा। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि औली रोड पर अधिक वाहन जाने से जाम लगता है। इसलिए यह प्लान तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top