Breaking News
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
प्रदेश में खुलेंगे 3 नए जिला सहकारी बैंक- डॉ. धन सिंह रावत
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
​भौगोलिक बाधाओं के कारण कोई भी पीड़ित महिला न्याय की मुख्यधारा से वंचित न रहे- कुसुम कंडवाल
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
पशुलोक बैराज के निकट टापू पर फंसे युवक को एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में बनाई जगह
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा

उत्तराखंड में सूखी ठंड का असर, पहाड़ों में शीतलहर तो मैदानों में छाया घना कोहरा

उत्तराखंड में सूखी ठंड का असर, पहाड़ों में शीतलहर तो मैदानों में छाया घना कोहरा

कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लंबे समय से बारिश और बर्फबारी न होने का असर अब मौसम पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश में सूखी ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर और पाले का प्रकोप बना हुआ है, जबकि मैदानी जिलों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 जनवरी को भी देहरादून, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि पर्वतीय इलाकों में दिन के समय धूप निकलने से कुछ हद तक राहत मिल रही है, लेकिन सूखी ठंड से फिलहाल निजात मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

गुरुवार के मौसम आंकड़ों के मुताबिक दिन में धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किया गया, जबकि रात के समय न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। राजधानी देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक 21.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी तापमान का रुख कुछ इसी तरह बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top