Breaking News
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
गृहमंत्री के दौरे से पहले डीएम सविन बंसल ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार- महाराज
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
7 मार्च को रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, मेकर्स ने किया ऐलान
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या
घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी, जारी हुआ रेड अलर्ट

कई राज्यों में बारिश के साथ आंधी की चेतावनी, जारी हुआ रेड अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत के कई राज्य गर्मी की चपेट में हैं. जून का दूसरा हफ्ता आ चुका है और मानसून की आगमन तो दूर की बात गर्मी का पारा चढ़ता ही जा रहा है. राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी है. हीटवेव और प्रचंड गर्मी की वजह से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. राहत के लिए सभी बस मानसून का इंतजार कर रहे हैं. इस साल मानसून कमजोर होने की वजह से अब तक इन राज्यों तक नहीं पहुंच पाया है. मौसम विभाग की मानें तो अभी मानसून के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा. इस हफ्ते तो गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं, तापमान फिलहला कुछ दिनों तक 45 डिग्री के आसपास बना रहेगा. कुछ जगहों पर 19 जून के बाद लू से राहत मिल सकती है, लेकिन कई जगहों पर लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।

बता दें कि पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. इन राज्यों में फिलहाल गर्मी की सितम जारी रहेगा. 20 जून के बाद दिल्ली वासियों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है. जून के अंत तक प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी, जिसके बाद प्रचंड गर्मी से उत्तर भारत के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलेगी।

एक तरफ कुछ राज्यों में गर्मी और लू को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. तो वहीं आईएमडी ने कुछ राज्यों में बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. इन राज्यों में सिक्किम, असम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top