Breaking News
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
पार्टी कार्यकर्ताओं संग हरिद्वार रवाना हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी

फूलों की घाटी के गदेरे में बढ़ा पानी, फंसे पर्यटक को सकुशल निकाला 

फूलों की घाटी के गदेरे में बढ़ा पानी, फंसे पर्यटक को सकुशल निकाला 

SDRF व स्थानीय पुलिस ने वैकल्पिक पुल बनाकर दर्जनों फंसे पर्यटकों को निकाला

जोशीमठ। मध्य हिमालय में हुई अचानक भारी बारिश के कारण फूलों की घाटी ट्रेकिंग मार्ग के गदेरे में अचानक पानी बढ़ने से कंक्रीट पुल बह गया। इस घटना में 189 पर्यटक फंस गए थे। SDRF व नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान प्रशासन की टीम ने एक अस्थायी पुल बनाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित पार कराया। “दोपहर में हमें सूचना मिली कि फूलों की घाटी ट्रेक पर एक पुल के टूटने से बड़ी संख्या में पर्यटक फंस गए हैं,” फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्र अधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया। “स्थानीय पुलिस और वन विभाग के कर्मियों की मदद से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया और कुछ घंटों में सभी 189 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया।”

फंसे हुए पर्यटक महाराष्ट्र, दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से थे। एसडीआरएफ कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस चौकी घांघरिया ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया कि फूलों की घाटी मार्ग पर पड़ने वाले गदेरे पर बने वैकल्पिक पुल के बहने के कारण कुछ यात्री फंसे हुए हैं जिन्हें निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही पोस्ट घांघरिया से एसडीआरएफ टीम आरक्षी अरविंद सिंह के नेतृत्व में मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल फूलों की घाटी के लिये रवाना हुई। फूलों की घाटी यात्रा मार्ग पर गदेरे में जलस्तर अधिक होने के कारण यात्रियों को गदेरा पार करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर वैकल्पिक पुल का निर्माण करते हुए वहां उपस्थित सभी यात्रियों को सकुशल गदेरा पार कराया गया।

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित फूलों की घाटी एक मनमोहक और आकर्षक गंतव्य है। यह भारतीय राष्ट्रीय उद्यान अपने दुर्लभ प्रजाति के पौधों और जानवरों की विविधता के लिए प्रसिद्ध है। 3505 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह घाटी हर साल बड़ी संख्या में ट्रेकर्स और यात्रियों को आकर्षित करती है, जो इसकी प्राकृतिक भव्यता से अभिभूत होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top