Breaking News
यात्रा मार्ग पर सेवा देंगे 43 सौ से अधिक घोड़ा- खच्चर संचालक
मुख्यमंत्री धामी ने जलशक्ति मंत्री से की मुलाकात, 8 जलविद्युत परियोजनाओं के लिए सहयोग का अनुरोधदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति देने के लिए 08 जलविद्युत परियोजनाओं के विकास और निर्माण के लिए अनुरोध किया है। इन आठ परियोजनाओं में 647 मेगावाट क्षमता की कुल 7 और 114 मेगावाट की एक परियोजना शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार मां गंगा एवं अन्य समस्त नदियों की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विशेषज्ञों की संस्तुतियों का पालन करते हुए सतत विकास के लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 114 मेगावाट की सेला उर्थिंग जलविद्युत परियोजना धौलीगंगा पर पिथौरागढ में है। यह उत्तराखंड राज्य की सीमाओं के भीतर गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है। राज्य में गंगा और उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर परियोजनाओं पर प्रतिबंध नहीं है। इसलिए सेला उर्थिंग जल विद्युत परियोजना जो कि गंगा बेसिन का हिस्सा नहीं है, की स्वीकृति दी जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से संबंधित अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कैबिनेट सचिव भारत सरकार की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा दी गई संस्तुतियों और राज्य सरकार के अनुरोध के क्रम में कुल 647 मेगावाट क्षमता की 7 जलविद्युत परियोजनाओं की अनुमति दिये जाने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री धामी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से की भेंट
चारधाम यात्रा को लेकर सख्ती, परिवहन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
भारत विरोधी बयानों के चलते पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का ‘X’ अकाउंट भारत में प्रतिबंधित
मुखबा गांव से मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना, भव्य विदाई समारोह में गूंजे जयकारे
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा सख्त, 48 पर्यटन स्थल अस्थायी रूप से बंद
चारधाम यात्रा 2025- श्रद्धालुओं के लिए सख्ती, चेकिंग प्वाइंट्स पर होगी पंजीकरण की जांच
मुख्य सचिव ने महानगर परिवहन प्राधिकरण सहित सम्बन्धित अधिकारियों को दिए दिशा- निर्देश

हम उजाड़ने नहीं बसाने पर विश्वास करते हैं- सीएम धामी

सीएम धामी ने ऋषिकेश में कहा, क्षेत्रवाद से ऊपर उठ भाजपा को वोट दें

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम के चुनाव में ऋषिकेश से मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान एवं अन्य पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ऋषिकेश की जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और इन चुनाव में भी यहां की जनता निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश देवभूमि के साथ ही संपूर्ण भारत की पहचान है। यह स्थान भारत की सांस्कृतिक धरोहर है और यहां का विकास हमारी प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश में मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का ही नतीजा है कि आज देवभूमि उत्तराखंड की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में हो रही है। सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति में उत्तराखण्ड पहले नंबर पर है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भी हम कोई अच्छा काम करते हैं तो कांग्रेस के लोग भ्रम फैलाकर लोगों को तोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैलाती है कि हम लोगों को उजाड़ देंगे, जबकि हम उजाड़ने पर नहीं बसाने पर विश्वास करते हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भाजपा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का काम कर रही है वहीं कांग्रेस वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति करती है। कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए प्रभु श्री राम के अस्तित्व को भी नकार दिया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार बनने पर ऋषिकेश की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। हमें क्षेत्रवाद और जातिवाद से उठकर राष्ट्र हित में कार्य करने वाली भाजपा को विजयी बनाना है और धर्म संस्कृति का उपहास बनाने वाली कांग्रेस को जड़ से उखाड़ना है।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, चुनाव प्रभारी दान सिंह रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर श्रीमती अनिता ममगाई, संजय शास्त्री, सुमित पंवार, सुरेश सिंह, कविता शाह, सतीश सिंह, सुरेंद्र मोघा, इंद्रमोहन, सुनीता भंडारी, दिनेश सती, दीपक धमिजा, गौतम, गौरव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top