Breaking News
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

इन दो चीज का इस्तेमाल कर आप भी घर पर बना सकते हैं शुगर वैक्स

इन दो चीज का इस्तेमाल कर आप भी घर पर बना सकते हैं शुगर वैक्स

हर लडक़ी खूबसूरत दिखना चाहती है, लेकिन शरीर पर होने वाले अनचाहे बाल की वजह से वे काफी परेशान रहती हैं. इन अनचाहे बालों को हटाने के लिए उन्हें हर महीने पार्लर जाना पड़ता है. इससे उनका खर्च और ज्यादा बढ़ जाता है. अगर आप भी इस चीज से परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए है।

घर पर करें वैक्स तैयार
आज हम आपको घर पर वैक्स तैयार करने के बारे में बताएंगे. जिसकी मदद से आप अपने पैसों की बचत कर सकती हैं, साथ ही आपका पार्लर जाने और आने का समय भी बचेगा. इस समय में आप आसानी से घर पर रहकर वैक्सिंग कर सकती हैं. आइए जानते हैं आप घर पर वैक्स कैसे तैयार कर सकती हैं।

शुगर वैक्स बनाने का तरीका
घर पर शुगर वैक्स बनाना बेहद आसान होता है, इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में तीन से चार चम्मच ब्राउन शुगर डालना होगा. इसमें एक चम्मच शहद और एक चम्मच पानी को डाल दें, फिर इसे अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब किसी दूसरे बर्तन में पानी गर्म करके इस बाउल को उस पानी में रख दें और सारे पेस्ट को पिघल जाने दे।

आपको बाउल को सीधे तौर पर गैस पर नहीं रखता है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो सारा पेस्ट जल जाएगा. इसलिए गैस पर रखने से बचे. पानी में रखे हुए इस बाउल का पेस्ट जब पिघल जाए, तो आप इसको किसी कंटेनर में निकाल कर रख लें अब आप इसे हेयर रिमूविंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

शुगर वैक्स बनाने का दुसरा तरीका
इसके अलावा आप एक छोटे सॉस पैन में चीनी और पानी डाल दें. इसे मध्यम आंच पर गर्म होने दें, जब चीनी खुल जाए और यह चिपकने लगे, तब गैस बंद कर दें. आप अगर चाहे, तो इसमें नींबू का रस मिला सकते हैं. जब मिश्रण थोड़ा नॉर्मल हो जाए, तो आप इसे फ्रीज में रख दें. ठंडा होने के बाद मिश्रण को एक कांच के जार में डालें।

अब आप थोड़ा शुगर वैक्स लेकर अपनी स्किन पर लगाएं और वैक्सिंग स्ट्रिप की मदद से अपने अनचाहे बालों को हटा सकती हैं. वैक्सिंग होने के बाद अपनी त्वचा को ठंडे पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा ले. इन दोनों शुगर वैक्स को आप घर पर बना सकते हैं. कुछ लोगों को इन शुगर वैक्स से एलर्जी हो सकती है. इसलिए इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top