Breaking News
क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश
क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान
गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान
‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां
‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा

आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र- छात्राएं होंगे पुरस्कृत

आर्म्ड फोर्सेज में चयनित 129 छात्र- छात्राएं होंगे पुरस्कृत

उच्च शिक्षा के अंतर्गत सरकार ने की 64 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने चयनित छात्रों को दी बधाई

देहरादून। आर्म्ड फोर्स द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्तीर्ण 129 छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विशेष आर्थिक सहायता योजना के अंतर्गत सरकार ने 64.50 लाख की पुरस्कार राशि स्वीकृत कर दी है। योजना के अंतर्गत प्रत्येक चयनित अभ्यर्थियों को आर्थिक सहयोग के तौर पर 50-50 हजार की पुरस्कार राशि दी जायेगी। आर्म्ड फोर्सेज में चयनित सभी अभ्यर्थियों को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बधाई देते हुये उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग एवं आर्म्ड फोर्सेस द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रदेश के युवाओं को प्रोत्साहित करने लिये सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत विशेष आर्थिक सहायता योजना शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में आर्म्ड फोर्सेस की विभिन्न परीक्षाओं में चयनित प्रदेश के 129 युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके लिये सरकार ने योजना के अंतर्गत 64.50 लाख की पुरस्कार राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही शासन स्तर से इसका शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। डॉ रावत ने बताया कि आर्म्ड फोर्सेस की विभिन्न परीक्षाओं यथा एनडीए में प्रदेश के 27 युवाओं की चयन हुआ है। इसी प्रकार आईएनए में 14,आईएमए 27, ओटीए 31 तथा आईएएफ में 30 छात्र-छात्राओं का इस वर्ष चयन हुआ है। इन सभी चयनित अभ्यर्थियों को योजना के अंतर्गत 50-50 हजार की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सभी तैयारियां पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित करने निर्देश दे दिये गए हैं।

विभागीय मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित इस योजना के चलते प्रदेश के युवाओं में संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग तथा आर्म्ड फोर्सेस की प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति नई चेतना व जागरूक आई है। प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा इन परीक्षाओं में प्रतिभाग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top