Breaking News
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन

श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए यूएई, नेपाल, ओमान समेत 20 टीमें हुई तय

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए यूएई, नेपाल, ओमान समेत 20 टीमें हुई तय

भारत और श्रीलंका में होगा टी20 विश्व कप 2026

नई दिल्ली। एशिया-ईएपी क्वालिफायर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को आठ विकेट से मात दी और 2026 पुरुष टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। इस जीत के साथ ही अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की सभी 20 टीमों की सूची पूरी हो गई है। इससे पहले नेपाल और ओमान ने बुधवार को ही टूर्नामेंट के लिए अपनी जगह पक्की कर ली थी। टूर्नामेंट का आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होगा।

20 टीमों में रोमांचक टक्कर तय
टी20 विश्व कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। मेजबान भारत और श्रीलंका के अलावा टी20 विश्व कप 2024 की शीर्ष सात टीमें—अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका और वेस्टइंडीज—को स्वत: प्रवेश मिला है। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड ने अपनी टी20 रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई किया है।

कनाडा ने अमेरिका क्वालिफायर से टिकट हासिल किया, जबकि इटली (जो पहली बार विश्व कप खेलेगी), नीदरलैंड्स, नामीबिया और जिम्बाब्वे ने अपने-अपने क्षेत्रों से जगह बनाई है।

ऐसा होगा टूर्नामेंट का प्रारूप
टी20 विश्व कप 2026 में टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा, हर ग्रुप में पांच टीमें होंगी। हर टीम अपने समूह की बाकी चार टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 दौर में पहुंचेंगी, जिनमें से चार सर्वश्रेष्ठ टीमें सेमीफाइनल में भिड़ेंगी और फिर दो टीमें खिताब के लिए फाइनल में उतरेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top